Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand Weather: दिन में तप रहा मैदान, रात के समय ठंड जारी; इस दिन से बढ़ सकती है सर्दी

    Updated: Thu, 22 Jan 2026 10:57 AM (IST)

    कुमाऊं के मैदानी इलाकों में जनवरी की शुरुआत में कड़ाके की ठंड थी, लेकिन अब दिन में धूप खिलने से गर्मी महसूस हो रही है, अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सिय ...और पढ़ें

    चटख धूप खिलने के साथ ही तराई-भाबर क्षेत्र में तपिश बनी हुई है। जागरण आर्काइव

    चटख धूप खिलने के साथ ही तराई-भाबर क्षेत्र में तपिश बनी हुई है। जागरण आर्काइव

    HighLights

    1. कुमाऊं के मैदानों में दिन में धूप से गर्मी महसूस हो रही है

    2. रात का तापमान अभी भी 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना है

    3. गुरुवार से पर्वतीय, शुक्रवार से मैदानी इलाकों में बारिश संभव

    जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। कुमाऊं के मैदानी क्षेत्रों में जनवरी की शुरुआत गलन भरी सर्दी के साथ हुई थी, लेकिन माह के मध्य से राहत मिली है। चटख धूप खिलने के साथ ही तराई-भाबर क्षेत्र में तपिश बनी हुई है।

    ऐसे में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। वहीं, रात के समय सर्दी का सितम बना हुआ है। ऐसे में पारा पांच डिग्री से नीचे चल रहा है। इससे रातें सर्द बनी हुई हैं। बुधवार को हल्द्वानी सहित आसपास के क्षेत्र में मौसम गर्म रहा। अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रहा। साथ ही न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

    इधर, मौसम विज्ञान केंद्र ने गुरुवार से पर्वतीय इलाकों में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना जताई है। पिथौरागढ़ और बागेश्वर क्षेत्र में बारिश हो सकती है। साथ ही शुक्रवार से मैदानी क्षेत्रों में वर्षा का प्रभाव देखने को मिल सकता है। ऐसे में मौसम फिर से करवट ले सकता है।

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में IMD का बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, शासन सतर्क; अधिकारियों के लिए जारी हुए निर्देश

    यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: आज से करवट ले सकता है मौसम, लंबे इंतजार के बाद सात जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार