विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Weather Update: मैदानी इलाकों में छाने लगी धुंध, तापमान में दिखा असर, यहां माइनस में पहुंचा पारा

By Jagran NewsEdited By: Rajesh Verma
Updated: Sun, 30 Oct 2022 07:14 AM (IST)

Uttarakhand Weather Update पिछले दो दिनों में तापमान 2.1 डिग्री कम हुआ है। रात का तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने कुमाऊं मंडल के मैदानी क्षेत्रों में सुबह के समय अनेक जगहों पर अगले दो दिन धुंध छाने या उथला कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है।

हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।
हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Uttarakhand Weather Update: मैदानी इलाकों में मौसम में बदलाव आने लगा है। शनिवार सुबह हल्द्वानी समेत तराई के कई हिस्सों में हल्की धुंध छाई रही। सुबह नौ बजे बाद मौसम खुलने लगा। धुंध छाने की वजह से तापमान में कमी आई है। हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।

पर्वतीय क्षेत्रों में भी गिरा पारा

पिछले दो दिनों में तापमान 2.1 डिग्री कम हुआ है। रात का तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस रहा। पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम भले साफ है, लेकिन सुबह-शाम गुलाबी ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने कुमाऊं मंडल के मैदानी क्षेत्रों में सुबह के समय अनेक जगहों पर अगले दो दिन धुंध छाने या उथला कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है।

अगले तीन दिन वर्षा की संभावना नहीं

मौसम में आए बदलाव से ठंड में वृद्धि हो रही है। इधर फिलहाल अगले दो से तीन दिन वर्षा की संभावना नहीं है। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ आर के सिंह ने बताया कि एक नवंबर तक कुमाऊं मंडल में वर्षा की संभावना नहीं है। पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा। मैदानी इलाकों में भी दिन के समय मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

पर्यटन स्थलों पर ठंड में वृद्धि

कुमाऊं मंडल के कौसानी, चौकोरी, पिथौरागढ़, मुनस्यारी, लोहाघाट, देवीधुरा, सोमेश्वर, जागेश्वर, गंगोलीहाट आदि को प्रमुख पर्यटन स्थलों के रूप में देखा जाता है। यहां पर कई धार्मिक स्थल स्थित हैं। जहां हर साल हजारों लोग पर्यटक यात्रा के लिए पहुंचते हैं। मानसून के बीतने के बाद पर्यटकों की संख्या बढ़ जाती है। इधर पर्यटन स्थल में तापमान में गिरावट से मौसम ठंडा हो चला है। लोहाघाट व जागेश्वर आदि क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने लगा है।

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में मानइस में तापमान

उच्च हिमालीय क्षेत्रों में भीषण ठंड शुरू हो गई है। यहां पारा माइनस में चल रहा है। आदि कैलाश क्षेत्र में माइनस छह डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है। इससे इस क्षेत्र में आवाजाही पर प्रशासन ने रोक लगा दी है।