Uttarakhand Weather: फिर बदला मौसम, हल्द्वानी में छाए बादल; बर्फबारी पर आया अपडेट
नैनीताल में गुरुवार को धूप खिली रही, जिससे मौसम सुहावना रहा, लेकिन शाम को ठंड बरकरार है। शनिवार से मौसम में बदलाव आएगा और रविवार से पश्चिमी विक्षोभ के ...और पढ़ें

एक और पश्चिमी विक्षोभ के आने से रविवार से मौसम पूरी तरह बदल जाएगा। फाइल फोटो
HighLights
गुरुवार को नैनीताल में धूप खिली, मौसम सुहावना रहा
रविवार से पश्चिमी विक्षोभ के कारण वर्षा-हिमपात की संभावना
बर्फबारी के शौकीन सैलानियों का नैनीताल पहुंचना जारी है
जागरण संवाददाता, नैनीताल। शुक्रवार को उत्तराखंड में फिर मौसम बदला रहा। हल्द्वानी में सुबह बादल छाए रहे। हालांकि पहाड़ी इलाकों में धूप खिली रही। वहीं सरोवर नगरी में गुरुवार को खुशनुमा मौसम के बीच पूरे दिन धूप खिली रही। नगर में शाम की ठंड बरकरार है। नगर में तीन दिन बाद मौसम में सुधार आया है।
हालांकि दिन में बादलों की आवाजाही बनी रही, लेकिन इसका धूप में खास असर नहीं रहा। मौसम में सुधार आने से लोगों ने राहत महसूस की। वहीं, सायंकाल पाला गिरना शुरू हो गया, जिस कारण ठंड में बढ़ोतरी हो गई। ठंड से बचाव के लिए लोग आग व हीटर का सहारा लेने को मजबूर हुए।
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी मौसम शुष्क बना रहेगा। शनिवार से मौसम में बदलाव शुरू होगा। एक और पश्चिमी विक्षोभ के आने से रविवार से मौसम पूरी तरह बदल जाएगा और वर्षा और हिमपात की संभावना बनी रहेगी। पश्चिमी विक्षोभ का असर सोमवार तक जारी रहेगा।
जीआइसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 18 व न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आर्द्रता अधिकतम 80 व न्यूनतम 65 प्रतिशत रही। वहीं, बर्फबारी के शौकीन सैलानियों का नैनीताल पहुंचना जारी है, जिस कारण नगर में चहल-पहल बनी हुई है।
खबरें और भी
नैनीताल के पर्यटन स्थलों में भी पूरे दिन सैलानियों की आवाजाही बनी रही। माल रोड के पर्यटन व्यवसायी राज कुंवर के अनुसार वीकेंड पर शुक्रवार से सैलानियों के अधिक संख्या में पहुंचने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली-एनसीआर में सप्ताहांत पर बदलेगा मौसम, बारिश और तेज हवाओं का अनुमान; इन दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी
यह भी पढ़ें- भागलपुर पूर्वानुमान भागलपुर : तेज पश्चिमी हवाओं के साथ बदली-धूप का मौसम, सुबह कोहरे की संभावना