विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्‍तराखंड का कद और कीमत दोनों बढ़ा गया पहला नेशनल डाउनहिल साइकिलिंग इवेंट nainital news

By Skand ShuklaEdited By:
Updated: Sun, 23 Feb 2020 09:10 AM (IST)

उत्तराखंड खेलों में अपनी एक अलग पहचान बना रहा है। ऐसा कोई खेल नहीं जो यहां खेला नहीं जाता हो। इस कड़ी में अब साइकिलिंग भी जुड़ गया है।

उत्‍तराखंड का कद और कीमत दोनों बढ़ा गया पहला नेशनल डाउनहिल साइकिलिंग इवेंट nainital news
उत्‍तराखंड का कद और कीमत दोनों बढ़ा गया पहला नेशनल डाउनहिल साइकिलिंग इवेंट nainital news

हल्द्वानी, भानु जोशी : उत्तराखंड खेलों में अपनी एक अलग पहचान बना रहा है। ऐसा कोई खेल नहीं जो यहां खेला नहीं जाता हो। इस कड़ी में अब साइकिलिंग भी जुड़ गया है। शनिवार को जैसे ही हल्द्वानी के बलौट में पहला नेशनल डाउनहिल इवेंट शुरू हुआ तो यह पहाड़ की कीमत और कद दोनों बढ़ा गया। बिना किसी तरह की चोट के खिलाडिय़ों ने खूब कलाबाजियां दिखाई। साइकिलिंग के इतिहास में यह पहला मौका था, जब नेशनल चैंपियनशिप में डाउनहिल इवेंट शामिल किया गया।

इस तरह उत्‍तराखंड बना मेजबाज

इवेंट की सफलता के बाद अब पूरे देश की नजर उत्तराखंड पर है। जब पूरे देश में कहीं भी इस तरह का पहाड़ी क्षेत्र नहीं मिला तो उत्तराखंड की ओर नजर दौड़ाई गई। इसके लिए ग्राम सूर्याजाला का ढलान सबसे मुफीद माना गया। साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने डाउनहिल ट्रैक बनाने के एक्सपर्ट महाराष्ट्र के गौतम तावडे को बुलावा भेजा। हल्द्वानी में इवेंट शुरू होने से 15 दिन पहले से तावडे ने 800 मीटर ट्रेक बनाना शुरू किया। ग्रामीणों ने चिह्नित भू-भाग की जद में आ रही अपनी जमीन ट्रैक बनाने के लिए खुशी-खुशी दी। साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष विमल चौधरी ने बताया कि नेशनल चैंपियनशिप में पहली बार शामिल किए गए डाउनहिल इवेंट की सफलता के बाद कुमाऊं और गढ़वाल में भी साइकिलिंग की संभावनाओं को बल मिला है। साइकिलिंग के अधिक से अधिक ट्रैक बनाने की दिशा में काम किया जाएगा।

खुद के ट्रैक ने दिलाया ब्रांज

लगातार कई दिनों तक कड़ी मेहनत कर डाउनहिल इवेंट का ट्रैक तैयार करने वाले गौतम ने शनिवार को सफलता भी पाई। उन्होंने इस इवेंट में भाग लेकर 54.239 सेकेंड में ट्रैक का चक्कर पूरा किया। वह तीसरे स्थान पर रहे और ब्रांज मेडल अपने नाम किया।

भाई-बहन की जोड़ी ने किया कमाल

नेशनल माउंटेन बाइकिंग चैंपियनशिप में उत्तराखंड के दो भाई-बहनों की जोड़ी ने कमाल कर दिखाया। फस्र्ट नागा रेजिमेंट के जवान कमलेश राणा ने मास्टर आर्ट व टाइम ट्रेवल इवेंट में स्वर्ण पदक झटके तो छोटी बहन पूनम राणा ने भी इन्हीं दो इवेंट में स्वर्ण पदक झटके।

मेडल टैली

टीम                      स्वर्ण      रजत         कांस्य

कर्नाटक                 06         05           03

केरल                     04         03            01

महाराष्ट्र                02         03            06

आर्मी एडवेंचर विंग   02         01            00

उत्तराखंड               02        00            02

चंडीगढ़                  00         02            01

मणिपुर                  00         01            01

हिमाचल                 00         01            01

असम                    01         00            00

मेघालय                 00         01            00

डाउनहिल इवेंट के पहले नेशनल चैंपियन बने असोम के इस्मामुल

16वीं नेशनल माउंटेन बाइकिंग चैंपियनशिप के अंतिम दिन शनिवार को डाउनहिल प्रतियोगिता हुई। अलग-अलग राज्यों के 12 खिलाडिय़ों ने ग्राम सूर्याजाला में 800 मीटर के ट्रैक पर अपनी प्रतिभा दिखाई। असोम के इस्मामुल हक ने 52.96 सेकेंड में डाउनहिल इवेंट पूरा कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वह इस इवेंट को जीतने वाले देश के पहले साइकिलिस्ट हैं।

इन्‍हाेेंने स्‍वर्ण किया अपने नाम

साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड व साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित चैंपियनशिप में शनिवार को पुरुष व महिला वर्ग की क्रॉस कंट्री, पुरुष एलीट वर्ग क्रॉस कंट्री और डाउनहिल इवेंट कराया गया। पुरुषों की क्रॉस कंट्री इवेंट में कर्नाटक के एडोनिस के तंगपू ने 53.46, महिला वर्ग में केरल की आर्या विनोद ने एक घंटा नौ मिनट व पुरुष एलीट वर्ग क्रॉस कंट्री में आर्मी एडवेंचर विंग के कमलेश राणा ने एक घंटा तेरह मिनट में दौड़ पूरी कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

प्रतियोगिता के दौरान ये रहे मौजूद

मुख्य अतिथि नैनीताल विधायक संजीव आर्य, द्वाराहाट विधायक महेश नेगी ने संयुक्त रूप से विजेताओं को पदक पहनाए। यहां साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के निदेशक पीएस सिंह, एडिशनल सेक्रेट्री सुदेश कुमार, साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष विमल चौधरी, के दत्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विकास किरोला, आरके गुप्ता, बीके राउत, नीरज तवनवार, प्रमोद कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।

इन्होंने मारी बाजी 

पुरुष जूनियर वर्ग क्रॉस कंट्री

प्रथम :  एडोनिस के तंगपू (कर्नाटक)

द्वितीय : चरिथ गोवडा (कर्नाटक)

तृतीय : खुंद्रकपम रोनेल सिंह (मणिपुर)

महिला जूनियर वर्ग क्रॉस कंट्री

प्रथम : आर्या विनोद (केरल)

द्वितीय :  दनम्मा गुरव (कर्नाटक)

तृतीय : अक्षता बिरादर (कर्नाटक)

पुरुष एलीट वर्ग क्रॉस कंट्री

प्रथम : कमलेश राणा (आर्मी एडवेंचर विंग)

द्वितीय : शिवेन (हिमाचल प्रदेश)

तृतीय :  के किरन कुमार राजू (कर्नाटक)

पुरुष वर्ग डाउनहिल इवेंट

प्रथम : इस्मामुल हक (असम)

द्वितीय : अफसाई ग्रिफिथ निएंगती (मेघालय)

तृतीय : गौतम ताओडे (महाराष्ट्र)

यह भी पढ़ें : काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर दिखेगी शहीदों की शौर्य गाथा, स्‍टेशन पर बनने वाला होगा देश का पहला वॉर मेमोरियल

यह भी पढ़ें : बर्फबारी में फंसे लोग, 14 किमी पैदल चलकर पहुंचे कालामुनि मंदिर, खिचड़ी खाकर गुजारी रात