विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बागनाथ नगरी में सांस्कृतिक उत्साह के साथ उत्तरायणी मेले का शानदर आगाज nainital news

By Skand ShuklaEdited By:
Updated: Tue, 14 Jan 2020 08:35 PM (IST)

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के उत्साह के साथ उत्तरायणी मेले का आगाज हो गया है। स्कूली बच्चों की सुंदर झांकी ने लोक संस्कृति को जीवंत कर दिया।

बागनाथ नगरी में सांस्कृतिक उत्साह के साथ उत्तरायणी मेले का शानदर आगाज nainital news
बागनाथ नगरी में सांस्कृतिक उत्साह के साथ उत्तरायणी मेले का शानदर आगाज nainital news

बागेश्वर, जेएनएन : सांस्कृतिक कार्यक्रमों के उत्साह के साथ उत्तरायणी मेले का आगाज हो गया है। स्कूली बच्चों की सुंदर झांकी ने लोक संस्कृति को जीवंत कर दिया। झांकियों में शामिल कुमाऊं की लोक संस्कृति की झलक खूब सराही गई। स्कूलों बच्चों ने पारंपरिक परिधानों में विविध कार्यक्रम किए। महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। झांकी स्टेशन बाजार, कांडा रोड, माल रोड, जिला पंचायत से होते हुए नुमाइशखेत मैदान पहुंचीं। वहां सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। नुमाइशखेत में विधिवत उद्घाटन के बाद नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने आम जन से मेले को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में सहयोग की अपील की। इससे पूर्व सोमवार सुबह करीब 11 बजे तहसील रोड से निकली झांकियों को विधायक चंदन राम दास, बलवंत भौर्याल, नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

छोलिया नृतकों ने किया मनोरंजन

झांकी के दौरान जिला मुख्यालय में पहुंचे ऊंट, घोड़ा लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। लोगों ने ऊंट की सवारी भी की। इस दौरान लोगों ने सेल्फी भी खींची।पारंपरिक परिधानों में पहुंचे छोलिया नृतकों ने अपना नृत्य पेश किया तो लोग भी उनके साथ थिरकने लगे। छोलिया नृतकों ने लोगों का जमकर मनोरंजन किया। वहीं, झांकी में दानपुर क्षेत्र के लोगों की झोड़ा-चांचरी भी खूब सराही गई।

पर्यावरण व बेटी बचाओ का दिया संदेश

झांकी में स्कूली बच्चों ने बेटी बचाओ और पर्यावरण बचाने का संदेश भी दिया। उन्होंने लोगों से पर्यावरण बचाने के लिए आगे आने की अपील भी की।

यह भी पढ़ें : उत्तरायणी कौतिक के लिए सजी बागनाथ नगरी, आज सतपाल महराज करेंगे शुभारंभ