यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बारिश व बर्फबारी के बाद शुष्क रहेगा मौसम, मैदानी क्षेत्रों में छाया रहेगा कोहरा
बारिश और बर्फबारी के बाद उत्तराखंड में मौसम का मिजाज अब फिलहाल शुष्क बना रहेगा। मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाने से वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना कर ...और पढ़ें

नैनीताल, जेएनएन : बारिश और बर्फबारी के बाद उत्तराखंड में मौसम का मिजाज अब फिलहाल शुष्क बना रहेगा। इसके साथ ही मैदानी क्षेत्रों में सुबह के समय कोहरा छाने से वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने 11 फरवरी की सुबह ऊधमसिंह नगर व नैनीताल जिले के मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाने की चेतावनी जारी की है। शनिवार को मौसम साफ होने के बाद मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई, जबकि नैनीताल व मुक्तेश्वर में न्यूनतम तापमान अभी भी पांच डिग्री से कम बना हुआ है, जिससे शाम ढलने के बाद कंपकंपाने वाली ठंड हो रही है। हल्द्वानी-पंतनगर में अधिकतम 22.3 व न्यूनतम 8.0, नैनीताल में अधिकतम 14.0, न्यूनतम 2.0 और मुक्तेश्वर में अधिकतम 8.9 व न्यूनतम तापमान माइनस 2.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

बारिश से बढ़ी ठंड, गर्म कपड़ों का कारोबार और गरमाया : सरोवर नगरी नैनीताल में बारिश, ओलावृष्टि और हिमपात के कारण पिछले चार दिनों से ठंड में इजाफा हो गया है। इससे जहां लोग बेहाल है, वहीं गर्म ऊनी कपड़ा विक्रेताओं की चांदी हो गई है। भोटिया बाजार, मालरोड, तल्लीताल व मालरोड के बाजार में गर्म कपड़ों की दुकानें में ग्राहकों की चहल-पहल बढ़ गई है। फुटपाथ विक्रेताओं की भी सेल इन दिनों काफी बढ़ी है। उनका कहना है कि दिसंबर व जनवरी की अपेक्षा फरवरी में ग्राहकों की संख्या अधिक है। ठंड का आलम इसी तरह से बना रहा तो उनका कारोबार और बढ़ेगा।
.jpg)
दो डिग्री पहुंचा तापमान : सरोवर नगरी में शनिवार को पूरे दिन धूप-छांव का खेल चलता रहा। गत दिवस हिमपात व ओलावृष्टिï के चलते शीतलहर का प्रकोप जारी होने के कारण ठंड से बुरा हाल है। पारा लुढ़ककर दो डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा है। शनिवार सुबह यहां धूप खिली थी, मगर दिन चढऩे के बाद बादलों को जो आना-जाना शुरू हुआ, वह पूरे दिन बना रहा। इस बीच बर्फीली हवाओं के चलते होश उड़ाने वाली ठंड पूरे दिन बनी रही। इससे तापमान में गिरावट बनी रही। जीआइसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान दस व न्यूनतम दो डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आद्र्रता अधिकतम 80 व न्यूनतम 60 प्रतिशत दर्ज की गई।