विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

करवाचौथ पर पत्नी ने पति की पीठ पर ल‍िख दी ऐसी बात, सोशल मीड‍िया पर वायरल हो गई तस्‍वीर

Published: Mon, 21 Oct 2024 08:17 AM (IST)

karwa chauth 2024 करवा चौथ पर हिम्मतपुर तल्ला निवासी गीता मिश्रा ने कुछ अलग तरीके से मनाया। उन्होंने अपने पति ...और पढ़ें

पत्नी ने पति की पीठ पर मेहंदी से 'मेडिकल कलेज की प्रापर्टी' लिखा।
पत्नी ने पति की पीठ पर मेहंदी से 'मेडिकल कलेज की प्रापर्टी' लिखा।

HighLights

  1. देहदान को लेकर जागरूकता फैलाने का डॉ. संतोष मिश्र व उनकी पत्नी गीता का अलग अंदाज
  2. डॉ. संतोष मिश्रा की प्रेरणा से परिवार ने वर्ष 2013 में लिया था देहदान का संकल्प

जागरण संवाददाता,  हल्द्वानी। करवाचौथ पर सुहागिनों ने सुहाग की दीर्घायु की कामना करते हुए उपवास रखा। साथ ही परंपरानुसार हाथों पर शानदार डिजाइन में मेहंदी भी रचाई। वहीं, इस पर्व को हिम्मतपुर तल्ला निवासी गीता मिश्रा ने कुछ अलग तरीके से मनाया। उन्होंने अपने पति डा. संतोष मिश्रा की पीठ पर मेडिकल कॉलेज की प्रापर्टी लिखकर सोशल मीडिया पर साझा किया।

देहदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से उन्होंने पर्व के मौके पर अनूठी पहल की। जागरूकता से जुड़े उनके प्रयास को काफी सराहा गया। गीता मिश्रा ने बताया कि मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को कुशलता प्राप्त करने के लिए बाडी की आवश्यकता होती है। ऐसे में अगर मरणोपरांत व्यक्ति अपनी देह मेडिकल कालेज को दान कर दे तो मेडिकल के विद्यार्थियों को प्रयोगात्मक कार्य करने में आसानी होगी। साथ ही देश का चिकित्सा क्षेत्र और बेहतर तरीके से प्रगति करेगा। देश को कुशल डॉक्टर मिलेंगे। गी

ता ने बताया कि पति डॉ. संतोष मिश्रा की प्रेरणा से उनके परिवार ने 2013 में देहदान का संकल्प लिया था। इसके बाद से अपने परिचितों व समाज के प्रबुद्ध नागरिकों को नेत्रदान, देहदान के लिए प्रेरित कर रहे हैं। वहीं, डॉ. संतोष मिश्रा ने लोगों से आग्रह किया कि इस मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए स्थानीय मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी विभाग से सम्पर्क करें।

उपवास रख की पति की लंबी उम्र की कामना

जागरण संवाददाता, नैनीताल। करवाचौथ पर मल्लीताल स्थित फेयर हैवेंस होटल में महिलाओं ने करवाचौथ पूजन कर पति की लंबी आयु की कामना की। पारुल अहूजा ने बताया कि रात को चंद्रोदय से पहले ही सजधज कर महिलाएं हल्द्वानी रोड सहित ऊंचाई वाले इलाकों में पहुंच गई थी। चांद के दर्शन व पति ने महिलाओं का का उपवास तुड़वाया।

करवाचौथ मनाने के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हुए। इस दौरान मीनू व्यास, दिव्या पाडे, ज्योति खन्ना, मोहनी खन्ना, ममता, काया, पूजा, रजनी, ऋतू, सीमा, रेनू, बबिता, गौरवी, पारुल, कामना, आशा, शिवानी, नीलम आदि मौजूद रहे। वहीं, तल्लीताल धर्मशाला में श्रीराधे श्याम संकीर्तन मंडली में भी महिलाओं ने करवाचौथ का पूजन किया।

दिन ढलने के बाद महिलाएं हनुमागढ़ी क्षेत्र में उमड़ना शुरू हो गईं। चांद नजर आने पर व्रत पूरा किया। इस दौरान मंडली के अध्यक्ष अश्वनी नारंग, सुधा नारंग, पिंकी अरोड़ा, रिया, ममता रावत भावना रावत, सरिता, रेनू अरोड़ा दीपा जोशी आदि मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।