अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हल्द्वानी में नई पहल, आज थानों में महिलाओं की समस्याएं सुनेंगी महिला SI व SSI
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हल्द्वानी में 'कोशिश एक नई आशा' थीम पर थाना दिवस आयोजित होगा। एसएसपी मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर महिला एसआई और एसएसआई थानों ...और पढ़ें

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कोशिश एक नई आशा का होगा आयोजन. Concept

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिले के सभी थानों में कोशिश एक नई आशा की थीम पर थाना दिवस का आयोजन किया जाएगा। एसएसपी ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी थाना प्रभारी, महिला हेल्पलाइन प्रभारी व महिला हेल्पलाइन को निर्देश दिए हैं।
शनिवार को वीसी के माध्यम से एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने बताया कि बैठक के दौरान महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए थानों में थाना दिवस मनाया जाएगा। प्रत्येक थाना से संबंधित ऐच्छिक ब्यूरो, महिला हेल्पलाइन में तीन माह से अधिक समय से लंबित शिकायतों से संबंधित पक्षकारों को थाने पर बुलाकर शिकायतों के समाधान का प्रयास किया जाएगा।
थानों में उपलब्ध महिला उत्पीड़न की शिकायतों में एक वर्ष, छह माह व तीन माह से अधिक समय से लंबित शिकायतों की अलग-अलग सूची तैयार करने के निर्देश दिए। महिला दिवस के अवसर पर प्रत्येक थाने में दिवस अधिकारी के रूप में महिला उपनिरीक्षक,अपर उपनिरीक्षक की नियुक्ति की जाएगी। महिला कर्मियों को चीता मोबाइल व गश्त पिकेट में भी नियुक्त किया जाएगा।
थानों में महिला समूहों, स्वयं सहायता समूहों, मंगल दल आदि के साथ गोष्ठी व महिला जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वीडियो कान्फ्रेंसिंग में एसपी सिटी मनोज कत्याल, क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडेय आदि मौजूद रहे।