Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रामनगर पुलिस ने शातिर वाहन चोर किया गिरफ्तार, चार बाइक बरामद

    By BhanuEdited By:
    Updated: Sun, 16 Oct 2016 03:00 AM (IST)

    रामनगर पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर युवक को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी की चार बाइक बरामद की। यह युवक काशीपुर का रहने वाला है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    रामनगर, नैनीताल [जेएनएन]: रामनगर पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर युवक को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी की चार बाइक बरामद की। यह युवक काशीपुर का रहने वाला है।
    हल्दुआ बेरियर पर वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक बाइक सवार युवक को रोककर उससे वाहन के कागज मांगे तो वह दिखा नहीं पाया। इस पर कड़ी पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उक्त वाहन चोरी का है।

    पढ़ें-रुद्रपुर में वाहन चोर गिरोह पकड़ा, पिकअप वाहन और मोटरसाइकिल बरामद
    उसने बताया कि रामनगर से बाइक चोरी करके वह मुरादाबाद ले जा रहा था। बरामद बाइक रामनगर निवासी नितेश की निकली। कड़ी पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि मुरादाबाद, काशीपुर व जसपुर से उसने तीन बाइक चुराई हैं।

    पढ़ें-सेना का सिविल क्लर्क चार लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार, घर से मिले 52 लाख
    पुलिस ने उसकी निशानदेही पर नथनपीर के जंगल से तीन अन्य बाइक भी बरामद की। जंगल से बरामद की गई है। पूछताछ में युवक ने अपना नाम अरशद खान पुत्र यूसुफ निवासी धेवरखेड़ा काशीपुर बताया है।

    पढ़ें:-उत्तराखंड पावर कारपोरेशन का एसएसओ रिश्वत लेते गिरफ्तार

    पढ़ें-कालसी पुलिस ने शराब की 20 पेटी संग एक को किया गिरफ्तार

    खबरें और भी