Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    घरेलू कलह से तंग आकर बागेश्‍वर के युवक ने गौशाला में लगाई फांसी, मौत

    By Skand ShuklaEdited By:
    Updated: Fri, 03 May 2019 04:37 PM (GMT+05:30)

    गरुड़ तहसील के कोलतुलारी निवासी एक युवक ने गौशाले में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। राजस्व पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बागेश्वर भेज दि ...और पढ़ें

    घरेलू कलह से तंग आकर बागेश्‍वर के युवक ने गौशाला में लगाई फांसी, मौत
    घरेलू कलह से तंग आकर बागेश्‍वर के युवक ने गौशाला में लगाई फांसी, मौत

    बागेश्वर, जेएनएन। गरुड़ तहसील के कोलतुलारी निवासी एक युवक ने गौशाले में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। राजस्व पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बागेश्वर भेज दिया है। बताया जा रहा है कि घरेलू कलह के कारण युवक अवसाद में रहा रहा था।

    राजस्व पुलिस क्षेत्र नौगांव के अंर्तगत कोलतुलारी निवासी फकीर राम पुत्र मथुरा राम उम्र 40 वर्ष ने घरेलू कलह से तंग आकर गौशाले में फांसी लगा ली। सूचना पर मौके पर पहुंचे राजस्व उप निरीक्षक भुवन लाल वर्मा व संजय कुमार ने शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए बागेश्वर भेज दिया।राजस्व उप निरीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या की वजह घरेलू कलह है। लेकिन राजस्व पुलिस अन्य कारणों का भी पता लगा रही है।मृतक फकीर राम के तीन बच्चे हैं।

    लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप