विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रामनगर में विवाह समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में युवक को लगी गोली nainital news

By Skand ShuklaEdited By:
Updated: Sun, 08 Dec 2019 12:58 PM (IST)

रामनगर में विवाह समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान एक युवक को गोली लग गई। गोली लगने से बरात में हड़कंप मच गया। घायल को उसके साथी सयुंक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे।

रामनगर में विवाह समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में युवक को लगी गोली nainital news
रामनगर में विवाह समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में युवक को लगी गोली nainital news

रामनगर, जेएनएन : रामनगर में विवाह समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान एक युवक को गोली लग गई। गोली लगने से बरात में हड़कंप मच गया। घायल को उसके साथी सयुंक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे। रामनगर से उसे रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

शनिवार को काशीपुर मार्ग स्थित कृष्णा गार्डन में शादी थी। लड़की पक्ष के लोग नैनीताल के थे। जबकि बरात दिल्ली से आई थी। बराती गीतों व बैंड की धुन पर थिरक रहे थे। बताया जाता है कि बरात जैसे ही गेट पर पहुंची पांच छह लोग खुशी में हवाई फायरिंग करने लगे। इस बीच गोली बरात में शामिल बैंड में लाइट पकड़े मोहल्ला बंबाघेर निवासी हसनैन के सीधे पैर में लग गई। वह जमीन पर गिर पड़ा। गोली लगने से बरातियों में हड़कंप मच गया। इस बीच गोली चलाने वाला व्यक्ति मौके से खिसक लिया। लोग उसे लेकर सयुंक्त चिकित्सालय पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी चिकित्सालय पहुंच गई।

कोतवाल रवि सैनी ने घायल युवक के बयान दर्ज किए। उसने बताया कि वह बैंड बाजे की टीम में शामिल था। एक व्यक्ति ने फायर किया तो अचानक एक गोली उसके पैर में लग गई। उसने बताया कि वह उसे पहचान लेगा। सूचना पर घायल के परिजन भी चिकित्सालय पहुंच गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद पुलिस शादी स्थल पर पहुंची।पुलिस ने शादी में घटना के बारे में पूछताछ कर गोली चलाने वाले के बारे में जानकारी जुताई। एसआई वीरेंद्र बिष्ट ने बताया कि गोली चलाने वाले को पहचान लिया जिस है। तहरीर मिलने पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।