विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

युवक ने खुद को गोली मारकर उड़ाया, पुलिस कर रही जांच

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Fri, 09 Nov 2018 10:46 AM (IST)

रुद्रपुर में अज्ञात कारणों से एक युवक ने गुरुवार रात तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

युवक ने खुद को गोली मारकर उड़ाया, पुलिस कर रही जांच
युवक ने खुद को गोली मारकर उड़ाया, पुलिस कर रही जांच

नैनीताल (जेएनएन) : रुद्रपुर में अज्ञात कारणों से एक युवक ने गुरुवार रात तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक खेड़ा निवासी 25 साल का राजू सिंह पुत्र स्व, शंकर सिंह ने खेत ठेके में लिया था। गुरुवार रात खाना खाकर परिवार के सभी लोग सो गए थे। देर रात अचानक 1:30 बजे राजू के कमरे से गोली चलने की आवाज आई। इस पर परिजनों में हड़कंप मच गया। राजू लहुलूहान हालत में पड़ा हुआ था। आसपास  के लोग भी एकत्र हो गए। उन्होंने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जानकारी ली और उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक राजू के कमरे से एक तमंचा ओर 2 कारतूस भी मिले है। उसने तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या की है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

डेढ़ किलो चरस के साथ एक युवक धरा : नथुआखान से डेढ़ किलो चरस लेकर हल्द्वानी की ओर जा रहे एक युवक को कोतवाली पुलिस ने रामगढ़ रोड से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को पुलिस कोतवाली लाई, जहां उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस को मुखबिर से चरस तस्करी की खबर मिली थी। गुरुवार देर शाम मुखबिर की सूचना पर नथुआखान, दाडि़म गांव से चरस लेकर हल्द्वानी की ओर जा रहे त्रिलोक सिंह पुत्र किशन सिंह 29 निवासी बद्रीपुरा हल्द्वानी को कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। कोतवाल उमेद सिंह दानू ने बताया की रामगढ़ रोड पर चेकिंग के दौरान आरोपित की स्कूटी संख्या यूके 04 आर 1685 की  डिग्गी से लगभग डेढ़ किलो चरस बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है, जिसे शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पकड़ी गई चरस की कीमत डेढ़ लाख रुपये आंकी गई है।

यह भी पढ़ें : कार्रवाई की तो कपड़े फाड़कर फंसा दूंगी, महिलाओं ने पुलिस को दी धमकी

यह भी पढ़ें : एटीएम क्लोनिंग के अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।