Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    आत्महत्या में दो बार असफल हुआ, तीसरी बार फांसी लगाकर दी जान

    By BhanuEdited By:
    Updated: Fri, 11 Nov 2016 02:00 AM (IST)

    हल्द्वानी स्थित वन विभाग के डिपो में कार्यरत एक चौकीदार ने फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि वह नशे का आदि था और दो बार पहले भी आत्महत्या का प ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    हल्द्वानी, [जेएनएन]: हल्द्वानी शहर के शीशम बाग के डिपो में कार्यरत एक चौकीदार ने फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि चौकीदार पहले भी दो बार आत्महत्या का प्रयास कर चुका था।
    मूल रूप से उत्तरप्रदेश के लोहार बाग जिला सीतापुर निवासी संजय नाइ (35 वर्ष) वन विभाग के डिपो नंबर एक में चौकीदार था। वह करीब छह साल पहले पिता की मौत के बाद मृतक आश्रित कोटे से नौकरी पर लगा था।

    पढ़ें-सेना के दफेदार ने पेड़ से फांसी लगाकर दी जान
    संजय सीएमटी कालोनी में मां उमा और बड़े भाई राजू के साथ रहता था। राजू ने बताया कि कल रात नौ बजे वह ड्यूटी के लिए घर से निकला। आज सुबह उसका शव वन निगम के डिपो के जंगल मे पेड़ से लटका मिला।

    पढ़ें-रात को घर से गायब हुआ युवक, सुबह पेड़ से लटका मिला शव
    बताया जा रहा है कि संजय नशे का आदि था। इससे पहले व दो बार भी आत्महत्या का प्रयास कर चुका था। सूचना मिलने पर कोतवाल राम सिंह मेहता के साथ पुलिस बल मोके पर पंहुचा और शव को कब्जे में लिया।
    पढ़ें-डीएचओ कार्यालय के बाहर वृद्ध ने किया आत्महत्या का प्रयास
    पढ़ें-पति साथ नहीं ले गया, पत्नी ने मासूम के सामने उठाया ऐसा

    पढ़ें:-पापा माफ करना, टार्चर सह नहीं सकती; यह लिख विवाहिता ने उठाया ये कदम

    पढ़ें: मानसिक रुप से परेशान युवक मौत को लगाया गले

    खबरें और भी