Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    किराए पर रहकर मजदूरी करने वाली महिला दरिंदों का हुई शिकार, जानिए क्‍या है मामला

    By Skand ShuklaEdited By:
    Updated: Sun, 05 May 2019 10:40 AM (IST)

    तहसील बंगापानी के अंतर्गत आने वाले बरम कस्बे में मजदूरी करने वाली एक महिला का अपहरण कर उसके साथ दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। ...और पढ़ें

    किराए पर रहकर मजदूरी करने वाली महिला दरिंदों का हुई शिकार, जानिए क्‍या है मामला
    किराए पर रहकर मजदूरी करने वाली महिला दरिंदों का हुई शिकार, जानिए क्‍या है मामला

    पिथौरागढ़, जेएनएन : यह खबर भी इस बात को पुष्‍ट करने वाली है कि यदि कानून के खौफ से दुष्‍कर्म और छेड़खानी जैसी घटनाएं रुकती ताे शायद ये घटना भी न होती है। जी हां दरिंदों की इस बार शिकार हुई है किराए के मकान में रहकर मजदूरी करने वाली एक बेबस महिला। मामला है तहसील बंगापानी के अंतर्गत आने वाले बरम कस्बे का। जहां एक मजदूरी करने वाली एक महिला का अपहरण कर उसके साथ दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है और पूछताछ जारी है। 
    मामला चार दिन पहले का है। बरम कस्बे में क्षेत्र के एक गांव की करीब पैंतीस वर्षीय महिला किराये के कमरे में रह कर मजदूरी करती थी। एक मई को जब वह सायं को अपने कमरे में जा रही थी तो दो युवक आए और महिला का मुंह बंद कर उसे उठाकर लगभग सौ मीटर दूर ले गए। सुनसान स्थान पर युवकों ने महिला के साथ जोर जबरदस्ती की। विरोध करने पर युवकों ने उसे बुरी तरह मारा-पीटा और उसका मुंह बंद कर सामूहिक दुष्कर्म किया। मारपीट और दुष्कर्म के चलते महिला बेहोश हो गई और रात भर सुनसान स्थल पर बेहोश पड़ी रही।
    दूसरे दिन सुबह महिला को होश आया और वह कमरे में लौटी तो उसने अपने साथ हुई आपबीती आसपास के लोगों को बताई। इसकी सूचना जौलजीवी पुलिस को दी गई। जौलजीवी थाने से पुलिस 15 किमी दूर बरम पहुंची और महिला के बयान लिए। शुक्रवार सायं मेडिकल परीक्षण के लिए पुलिस महिला को जिला मुख्यालय लाई। शनिवार को महिला का मेडिकल परीक्षण किया गया। महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले पूछताछ कर रही है। जौलजीवी पुलिस के अनुसार पूछताछ के बाद शनिवार रात तक युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने की संभावना है।  

    यह भी पढ़ें : नशे में धुत पति पहुंचा घर, पत्‍नी ने जताया विरोध तो बेड से फर्श पर पटककर बेरहमी से की हत्‍या

    यह भी पढ़ें : हो सकता है एक सजग नागरिक होने की जिम्‍मेदारी आप पर भी पड़ी हो भारी, पढि़ए इस खबर को

    लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप