विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वीडियोग्राफी करने वाले दो युवकों की ट्रेन से कटकर मौत, परिजनों में मचा हाहाकार nainital news

By Skand ShuklaEdited By:
Updated: Mon, 27 Jan 2020 07:16 PM (IST)

ट्रेन की चपेट में आकर दो युवकों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली और शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

वीडियोग्राफी करने वाले दो युवकों की ट्रेन से कटकर मौत, परिजनों में मचा हाहाकार nainital news
वीडियोग्राफी करने वाले दो युवकों की ट्रेन से कटकर मौत, परिजनों में मचा हाहाकार nainital news

रुद्रपुर, जेएनएन : रुद्रपुर के सिंह काॅलोनी स्थित रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आकर दो दोस्तों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली और शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। साथ ही घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी गई है। आशंका जताई जा रही है कि बाघ एक्सप्रेस की चपेट में आकर उनकी मौत हुई है।

सिंह कॉलोनी स्थित रेलवे क्राॅसिंग का गार्ड सोमवार तड़के तीन-चार बजे के आसपास पटरी में घूम रहा था। इस दौरान उसे 200 मीटर दूर दो युवकों की कटी लाश मिली। यह देख उसने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट, एसएसआइ भुवन चंद्र जोशी पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और जानकारी ली। इस दौरान गार्ड ने बताया कि रात 9 बजे के आसपास उसने दोनों युवकों को रेलवे ट्रैक के पास स्कूटी खड़ी कर आगे जाते हुए देखा था। हालांकि, उसने उन्हें टोका भी था, लेकिन उन्होंने उसकी नहीं सुनीं।

पुलिस को मृतकों के पास से मिले आधार कार्ड से उनकी पहचान असगोली, द्वाराहाट, रानीखेत निवासी 24 वर्षीय मनोज कुमार पुत्र हरि राम और रम्पुरा वार्ड नंबर 4 निवासी राजीव पुत्र राकेश कुमार के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि दोनों वीडियोग्राफी का काम करते थे और थापर कॉलोनी में किराए में रहते थे। घटना का पता चलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। कोतवाल कैलाश चंद्र भटट ने बताया कि दोनों की मौत बाघ एक्सप्रेस से कटकर होने की आशंका जताई जा रही है।

...तो पीने गए थे शराब

पुलिस के मुताबिक रात 9 बजे के आसपास दोनों स्कूटी खड़ी कर रेलवे ट्रैक पर गए। सुबह जब उनकी लाश मिली तो मौके पर पहुंची पुलिस को आसपास शराब की बोतल मिली। साथ ही खाना और नमकीन भी मिली थी। ऐसे में माना जा रहा है कि दोनों एकांत में शराब पीने के मकसद से रेलवे ट्रैक पर बैठे होंगे। इसी बीच ट्रेन की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई होगी।

राजीव की पत्नी रहती है अलग

पुलिस के मुताबिक मृतक राजीव का घर रम्पुरा में भी है। उसका विवाह भी हो चुका है और एक बच्ची भी है। पत्नी बच्ची के साथ काशीपुर में रहती है, जबकि राजीव अपने दोस्त मनोज कुमार के साथ थापर कालोनी में किराए में रहता था। एसआइ केजी मठपाल ने बताया कि राजीव की मौत की सूचना उसकी पत्नी को भी दे दी गई है।

यह भी पढ़ें : सर्द रात में रुद्रपुर रेलवे स्टेशन में नवजात बच्ची को छोड़कर भागा पिता

यह भी पढ़ें : नेपाल से लाई जा रही 46 लाख रुपये की भारतीय मुद्रा के साथ चार लोग पकड़े गए