विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में बढ़ेंगी एमबीबीएस की 50 सीटें

By Sunil NegiEdited By:
Published: Tue, 25 Apr 2017 04:13 PM (IST)Updated: Wed, 26 Apr 2017 06:00 AM (IST)

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 50 सीटें बढ़ाने की कवायद तेज हो गई है। इसके लिए बेस अस्पताल की बेड क्षमता 500 से बढ़ाकर 700 की जाएगी।

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में बढ़ेंगी एमबीबीएस की 50 सीटें
श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में बढ़ेंगी एमबीबीएस की 50 सीटें

श्रीनगर गढ़वाल, [जेएनएन]: श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 50 सीटें बढ़ाने की कवायद तेज हो गई है। इसके लिए बेस अस्पताल की बेड क्षमता 500 से बढ़ाकर 700 की जाएगी। सोमवार को प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ. आशुतोष सयाना ने इसको लेकर सोमवार को श्रीनगर के बेस अस्पताल का निरीक्षण किया।

मेडिकल कॉलेज की सीटों को बढ़ाने के साथ ही बेस अस्पताल में बेड की क्षमता भी बढ़ानी होगी। इसको लेकर बेस अस्पताल पहुंचे डॉ. सयाना ने वहां सभी वार्डों और इमरजेंसी का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में लगी लिफ्ट का संचालन नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए चिकित्सा अधीक्षक से इसे तुरंत ठीक कराने को कहा। बेस अस्पताल में फायर फाटिंग सिस्टम को भी बेहतर करने के निर्देश दिए। 

इसके बाद उन्होंने मेडिकल कॉलेज के सभी विभागाध्यक्षों के साथ बैठक की। डॉ. सयाना ने कहा कि श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में पीजी सीटों की स्वीकृति करवाने और एमबीबीएस की 50 सीटों को बढ़ाने को लेकर प्रस्तावित एमसीआइ के निरीक्षण को लेकर सभी विभागाध्यक्ष अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर तैयारियां पूरी करें।

ओपीडी और इंडोर की संख्या में आ रही कमी पर ङ्क्षचता व्यक्त करते हुए डॉ. सयाना ने अगले छह महीनों में इसमें पर्याप्त इजाफा करने के लिए कहा। कहा कि वह मेडिकल कॉलेज और बेस अस्पताल के कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग भी करेंगे। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. चंद्रमोहन सिंह रावत ने मेडिकल कॉलेज परिवार की ओर से चिकित्सा शिक्षा निदेशक आभार व्यक्त किया। प्राचार्य डॉ. रावत ने चिकित्सा शिक्षा निदेशक को अन्य संबंधित जानकारियां भी दी।

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से लें अनापत्ति प्रमाण पत्र

डॉ. सयाना ने बेस अस्पताल के बायोमेडिकल वेस्ट को जलाने के लिए लगाए गए इंसीनरेटर के संचालन के लिए  प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से अनापत्ति प्रमाणपत्र लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज और बेस अस्पताल में सभी विभागीय कार्यों के सुचारू संचालन की मॉनिटरिंग मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. चंद्रमोहन सिंह रावत रोजाना करेंगे।

यह भी पढ़ें: श्रीनगर मेडिकल कॉलेज प्रदेश को हर साल देगा 48 विशेषज्ञ डॉक्टर

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में 6000 से अधिक अतिथि शिक्षकों पर छाया संकट

यह भी पढ़े: जेईई मेंस में 50 फीसद नंबर पर इंजीनियरिंग की सीट पक्की

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।