गुलदार के आतंक से राहत: घंडियाल में सुबह-सुबह पिंजरे में फंसा खूंखार, महिला पर कर चुका था हमला
स्थानीय लोगों के लिए राहत की खबर है क्योंकि वन विभाग ने अथक प्रयासों के बाद एक गुलदार को पिंजरे में पकड़ लिया है। पिछले कुछ हफ़्तों से गुलदार ने इलाके ...और पढ़ें

पिंजरे में पकड़ा गया गुलदार। फाइल
HighLights
महिला ने बचाई थी हमले में अपनी जान
संवाद सूत्र, सतपुली : पोखड़ा के घड़ियाल गांव में शनिवार सुबह भले ही एक गुलदार पिंजरे में कैद हो गया हो। लेकिन, गांव के आसपास घूम रहे अन्य गुलदारों ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है।
ऐसे में इस बात का भी अंदाजा नहीं लग पा रहा है कि 15 नवंबर को गांव की महिला पर हमला करने वाला गुलदार पकड़ा गया या फिर वह अब भी गांव के आसपास घूम रहा है। गुलदार के डर से ग्रामीणों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल होता जा रहा है।
मालूम हो कि, 15 नवंबर को गुलदार ने घड़ियाल निवासी प्रभा देवी पर उस समय हमला किया जब वह गांव की अन्य महिलाओं के साथ खेत में घास लेने के लिए गई हुई थी।
प्रभादेवी पर हमले के बाद मौके पर मौजूद महिलाओं ने शोर मचाया। जिसके बाद कुछ दूर गुलदार प्रभा देवी को छोड़कर जंगल में भाग गया। ग्रामीणों ने घायल प्रभादेवी को उपचार के लिए राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार पहुंचाया। जहां अब भी उनका उपचार चल रहा है।
वहीं, इससे पूर्व घड़ियाल गांव के समीप ही स्थित बगड़ीगाड़ गांव में भी गुलदार ने बुजुर्ग महिला रानी देवी को अपना निवाला बनाया था। जिसके बाद वन विभाग ने दोनों गांव में पिंजरे लगा दिए थे। साथ ही गांव में वन कर्मियों की भी तैनाती की गई।
शनिवार को घड़ियाल गांव में लगे पिंजरे में एक गुलदार कैद हुआ। वहीं, ग्रामीणों को अब भी गांव के आसपास गुलदार घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि वन विभाग को अन्य गुलदार को कैद करने के लिए भी पिंजरा लगाना चाहिए। वन विभाग के एसडीओ लक्की शाह ने बताया कि गुलदार को पिंजरे में कैद कर उसे मेडिकल टेस्ट के लिए लेकर जाया जा रहा है।
खबरें और भी
पिंजरे से दूर गुलदार
पोखड़ा के बगड़गाड़ गांव में गुलदार अब भी वन विभाग के पिंजरे में कैद नहीं हो पाया है। गांव में एक सप्ताह पूर्व गुलदार ने जंगल में घास लेने के लिए गई बुजुर्ग रीना देवी को अपना निवाला बनाया था।
वहीं, नवंबर माह में गांव में बगड़ीगाड़ गांव में दो विवाह भी होने हैं। ऐसे में वन विभाग ने गांव में लाइट व वन कर्मियों की गश्त बढ़ा दी है।
यह भी पढ़ें- भालू-गुलदार के हमलों पर उत्तराखंड सरकार सख्त, वन मंत्री ने अधिकारियों को दिया ये बड़ा आदेश
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में थाने की चौखट तक जा पहुंचा गुलदार, कुत्ते को घसीट ले गया; लोगों में दहशत
कोटद्वार (पौड़ी): पोखड़ा ब्लॉक के ग्राम घंडियाल में लगाए गए पिंजरे में शनिवार सुबह एक गुलदार पकड़ा गया। बताना जरूरी है कि चार दिन पूर्व इस गांव में गुलदार ने घास काटने गई प्रेमा देवी पर हमला किया था।#leopard, #guldar #PauriNews pic.twitter.com/tqdCErzEB8
— Sunil Negi (@negi0010) November 22, 2025