Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अंकिता भंडारी हत्याकांड : भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका कांग्रेस का पुतला, बोले- अगर सबूत हैं तो करें पेश

    Updated: Mon, 05 Jan 2026 07:51 PM (IST)

    श्रीनगर गढ़वाल और सतपुली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कांग्रेस पर मामले क ...और पढ़ें

    सतपुली में कांग्रेस का पुतला दहन करते भाजपाई।जागरण

    सतपुली में कांग्रेस का पुतला दहन करते भाजपाई।जागरण

    HighLights

    1. भाजपा ने अंकिता भंडारी हत्याकांड पर कांग्रेस का पुतला फूंका।

    2. कांग्रेस पर मामले का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया गया।

    3. भाजपा ने कांग्रेस को सबूत पेश करने की चुनौती दी।

    जागरण संवाददाता, श्रीनगर गढ़वाल: अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर कांग्रेस द्वारा उठाए जा रहे सवालों के विरोध में भाजपा श्रीनगर मंडल ने सोमवार को पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने विपक्ष पर मामले को राजनीतिक मुद्दा बनाने का आरोप लगाया। कहा कि अगर उनके पास सबूत हैं तो पेश करें, अन्यथा इस तरह से झूठे आरोप न लगाएं।

    सोमवार को भारतीय जनता पार्टी ने गोला पार्क में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अंकिता भंडारी के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया।

    श्रीनगर मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल ने कहा कि सरकार द्वारा अंकिता भंडारी हत्याकांड में अपराधियों को कठोर सजा दिलाई गई। इस मौके पर रेनू सुंदरियाल, पार्षद दिनेश पटवाल, गुड्डी गैरोला, प्रकाश सती, सोनी कौर, लीला, नीलम बमराड़ा, सुनीता पंवार, शीला बर्त्वाल, सिमरन पंवार, पिंकी पंवार, रेखा रावत, सूर्यप्रकाश नौटियाल, आशीष उनियाल, जगमोहन पुंडीर, राहुल राणा, प्रहलाद सिंह रावत समेत अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    भाजपा ने फूंका कांग्रेस का पुतला

    संवाद सूत्र, जागरण, सतपुली: अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में निम्न राजनीति करने का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस का पुतला दहन किया। कहा कि कांग्रेस अंकिता भंडारी के नाम पर राजनीति कर रहे हैं।

    भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों ने मंडल अध्यक्ष रेनू घिल्डियाल के नेतृत्व में आक्रोश रैली निकाली। इस दौरान सतपुली चौराहे के समीप कांग्रेस का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन करने वालों में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अंजना वर्मा, भगवंती रावत, मालती जुयाल, गंगा खंतवाल, ममता ध्यानी के साथ ही भाजपा व भाजयुमो कार्यकर्त्ता आदि मौजूद रहे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- अंकिता भंडारी हत्याकांड: सोमेश्वर, लमगड़ा में भाजपा ने कांग्रेस का पुतला फूंका, दुष्प्रचार का आरोप

    यह भी पढ़ें- अंकिता भंडारी हत्याकांड: दो बहनों ने अपने खून से लिखा राष्ट्रपति को पत्र, न्याय दिलाने की मांग की