विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पौड़ी में भाजपा के जिला सचिव ने पार्टी से दिया इस्तीफा

By Sunil NegiEdited By:
Published: Sun, 21 Oct 2018 01:07 PM (IST)Updated: Sun, 21 Oct 2018 01:12 PM (IST)

जिला मुख्यालय पौड़ी में भाजपा को एक ओर झटका लग गया है। पार्टी के जिला सचिव ने पार्टी की सदस्यता व दायित्व से इस्तीफा दे दिया है।

पौड़ी में भाजपा के जिला सचिव ने पार्टी से दिया इस्तीफा
पौड़ी में भाजपा के जिला सचिव ने पार्टी से दिया इस्तीफा

पौड़ी, [जेएनएन]: जिला मुख्यालय पौड़ी में भाजपा को एक ओर झटका लग गया है। पार्टी के जिला सचिव ने पार्टी की सदस्यता व दायित्व से इस्तीफा दे दिया है। वे पौड़ी नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद पर पूर्व पालिका अध्यक्ष और पूर्व विधायक यशपाल बेनाम को टिकट दिए जाने से नाराज थे। उन्होंने पार्टी में शामिल होने के बाद बेनाम को टिकट दिए जाने पुरजोर विरोध की चेतावनी भी दी थी।

शनिवार देर शाम भाजपा ने निकाय चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों की सूची जारी की। रविवार सुबह भाजपा के जिला सचिव दलबीर सिंह नेगी ने पार्टी व दायित्व से इस्तीफा दे दिया। प्रदेश अध्यक्ष को इस्तीफा भेजते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी ने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की है। जिस से आहत पार्टी की सदस्यता व दायित्व से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि वह निर्दलीय के रूप में पालिका अध्यक्ष पद पर चुनाव मैदान में उतरेंगे। 

कहा कि वह 23 अक्टूबर को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। नेगी वर्ष 2013 के निकाय चुनाव में पार्टी के प्रत्याशी थे। हालांकि उस वक्त वे बेनाम से चुनाव हार गए थे।  दलवीर सिंह नेगी भाजपा युवा मोर्चा में जिला उपाध्यक्ष पद पर भी रहे। जन चेतना मंच के संयोजक के रूप में उन्होंने शहर की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर कई आंदोलन भी किए।

यह भी पढ़ें: रजनी रावत बिगाड़ सकती है बीजेपी और कांग्रेस के समीकरण, जानिए

यह भी पढ़ें: बेनाम के पार्टी में शामिल होने पर भाजपा कार्यकर्ता विरोध में उतरे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।