विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पहाड़ी रास्‍ते पर बस का स्टेयरिंग फेल, तभी हुआ चमत्‍कार और...

By Sunil NegiEdited By:
Published: Mon, 26 Jun 2017 07:51 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 01 Jul 2017 04:20 AM (GMT+05:30)

पौड़ी जिले के कोटद्वार क्षेत्र के पोखड़ा ब्लाक के अंतर्गत रीठाखाल के समीप एक यात्री बस का स्टेयरिंग फेल हो ...और पढ़ें

पहाड़ी रास्‍ते पर बस का स्टेयरिंग फेल, तभी हुआ चमत्‍कार और...
पहाड़ी रास्‍ते पर बस का स्टेयरिंग फेल, तभी हुआ चमत्‍कार और...

कोटद्वार, [जेएनएन]: पोखड़ा ब्लाक के अंतर्गत रीठाखाल के समीप उस वक्त बड़ा हादसा टल गया, जब सवारियों से भरी जीएमओयू की एक बस अनियंत्रित होकर खाई की ओर लटक गई। प्रशासन ने ग्रामीणों की मदद से किसी तरह यात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकाल। अन्य वाहनों के जरिए गंतव्य को रवाना किया। 

 

जानकारी के अनुसार, जीएमओयू बस (यूके12 टीबी 0082) आज वीरोंखाल ब्लाक के अंतर्गत सैंधार से सवारियां लेकर कोटद्वार की ओर आ रही थी। बस में चालक-परिचालक सहित 30 सवारियां मौजूद थी। रीठाखाल के समीप अचानक बस अनियंत्रित होकर खाई की ओर बढ़ गई। प्रत्यक्षदशियों की माने तो चालक ने बस का स्टेयरिंग मोड़ने के कई प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। 

सौभाग्य यह रहा कि बस के अगले टायर सड़क से उतर गए, लेकिन पिछला हिस्सा सड़क किनारे पुश्ते पर अटक गया। बस के खाई की ओर लटकते ही बस में हाहाकार मच गया और यात्रियों में बस से बाहर निकलने की होड़ मच गई। कुछ यात्रियों ने तमाम यात्रियों को धैर्य बंधाते हुए धीरे-धीरे बस से उतरने का आग्रह किया। 

 

इस बीच आसपास के गांवों के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए व ग्रामीणों की मदद से तमाम यात्री सुरक्षित बस से बाहर निकल गए। बाद में क्रेन की मदद से बस को सड़क पर लाया गया। चालक ने बताया कि बस का स्टेयरिंग फेल होने के कारण हादसा हुआ। 

 

 यह भी पढ़ें: दिल्ली के पर्यटकों की कार खाई में गिरी, बच्ची सहित चार घायल

यह भी पढ़ें: छात्र ने फेसबुक में डाली पोस्ट कि हमेशा को सो जाऊंगा, सच में हो गई मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।