विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चारधाम यात्रा मार्ग पर बढ़ा दबाव, श्रीनगर में रोके गए बदरीनाथ और केदारनाथ जा रहे वाहन

Published: Wed, 27 May 2026 12:54 AM (IST)

चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के कारण यात्रा मार्गों पर दबाव बढ़ गया है। श्रीनगर गढ़वाल में बदरीनाथ ...और पढ़ें

श्रीनगर में रोके गए बदरीनाथ और केदारनाथ जा रहे वाहन।

श्रीनगर में रोके गए बदरीनाथ और केदारनाथ जा रहे वाहन।

HighLights

  1. चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या में भारी वृद्धि।

  2. श्रीनगर में बदरीनाथ-केदारनाथ मार्ग पर वाहन रोके गए।

  3. यातायात नियंत्रण के लिए प्रशासन ने उठाए कदम।

जागरण संवाददाता, श्रीनगर गढ़वाल। चारधाम यात्रा के उत्कर्ष में पहुंचने के कारण यात्रियों की संख्या में भी इजाफा होने लगा है। इसका असर यात्रा मार्गों पर भी दिखाई देने लगा है।

मंगलवार रात बदरीनाथ और केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रियों और वाहनों का ऐसा हुजूम उमड़ा कि प्रशासन को यातायात नियंत्रण के लिए विशेष व्यवस्था लागू करनी पड़ी। इसके तहत रात 11 बजे श्रीनगर मुख्य बाजार चौकी के समीप बैरीकेटिंग कर दोनों धामों को जा रहे वाहनों को रोक दिया गया।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्रीनगर कुलदीप सिंह ने कहा कि चारधाम यात्रा मार्ग पर बढ़ते दबाव को नियंत्रित करने और जाम की स्थिति से बचने के लिए यह कदम उठाया गयाश्रीनगर में रोके गए बदरीनाथ और केदारनाथ जा रहे वाहन है। बुधवार सुबह स्थिति सामान्य होने पर वाहनों को चरणबद्ध तरीके से रवाना किया जाएगा।

श्रद्धालुओं के उल्लास का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मंगलवार को बदरीनाथ में 29 हजार से अधिक और केदरनाथ में 28 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचे, जबकि यमुनोत्री गंगोत्री धाम में रिकार्ड 18 हजार से अधिक यमुनोत्री में 13113 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। हेमकुंड साहिब के दर्शन करने वालों का आंकड़ा भी तीन हजार के पार हो गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।