कार्बेट में मानसून गश्त तेज, अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने को वन विभाग अलर्ट
कार्बेट टाइगर रिजर्व की कालागढ़ रेंज में मानसून के दौरान अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए सघन गश्त अभियान चलाया गया। ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, कालागढ़। आपरेशन मानसून के तहत कार्बेट टाइगर रिजर्व की कालागढ़ वन रेंज में शनिवार को विशेष सघन गश्त अभियान चलाया गया।
वन क्षेत्राधिकारी नंदकिशोर रूबाली के निर्देश पर खटपानी और धारा बीट के वनकर्मियों ने कार्बेट की दक्षिणी सीमा तथा बिजनौर से सटे संवेदनशील वन क्षेत्र में संयुक्त निगरानी की।
गश्त के दौरान धारा समाधि, धारा चौड़ के कक्ष संख्या 12 व 13 तथा खटपानी बीट के कक्ष संख्या 7 स्थित लालबाग, स्कूल बटिया और आसपास के क्षेत्रों का पैदल निरीक्षण किया गया। अभियान का उद्देश्य अवैध घुसपैठ, शिकार और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाना रहा।
वन क्षेत्राधिकारी नंदकिशोर रूबाली ने बताया कि मानसून के दौरान घनी वनस्पति के कारण निगरानी चुनौतीपूर्ण हो जाती है। ऐसे में सभी वनकर्मियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। गश्ती दल में वन दरोगा सरत सिंह बिष्ट, वन रक्षक जगमोहन सिंह रावत, ललित मोहन चंद्र, राहुल सिंह रावत सहित पप्पू, महताब असवाल, हुकुम सिंह और अन्य वनकर्मी शामिल रहे।