विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वंदे भारत ट्रेन का स्टोपेज नजीबाबाद में करने की मांग, पर्यटक व सैनिकों को मिलेगी राहत

Published: Mon, 29 Jul 2024 09:39 AM (IST)

जीबाबाद देहरादून-लखनऊ ट्रेन का मुख्य मार्ग भी है। यह मार्ग लखनऊ व देहरादून के लिए यात्रा करने वाले गढ़वाल क्षेत्र ...और पढ़ें

वंदे भारत ट्रेन का स्टोपेज नजीबाबाद में करने की मांग
वंदे भारत ट्रेन का स्टोपेज नजीबाबाद में करने की मांग

संवाद सहयोगी, लैंसडौन। लैंसडौन ओल्ड स्टूडेंस एसोसिएशन (लोसा) ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से देहरादून-लखनऊ के लिए चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का दो मिनट स्टोपेज नजीबाबाद में करने की मांग की है। लोसा ने केंद्रीय रेल मंत्री का ध्यान उत्कृष्ट करवाते हुए कहा कि रेल का स्टोपेज नजीबाबाद करने से गढ़वाल क्षेत्र के सैनिकों समेत आम जनता को इसका लाभ मिलेगा।

लोसा के अध्यक्ष डा.एसपी नैथानी, सचिव अजय अग्रवाल ने केंद्रीय रेल मंत्री का वंदे भारत ट्रेन दो मिनट नजीबाबाद में रोकने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वंदे भारत ट्रेन का स्टोपेज हरिद्वार व बरेली में ही रखा गया है, जबकि नजीबाबाद जंक्शन उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में आता है।

नजीबाबाद देहरादून-लखनऊ ट्रेन का मुख्य मार्ग भी है। यह मार्ग लखनऊ व देहरादून के लिए यात्रा करने वाले गढ़वाल क्षेत्र के यात्रियों का मुख्य पड़ाव है। यदि वंदे भारत ट्रेन नजीबाबाद में रोकी जाती है तो न सिर्फ इससे गढ़वाल राइफल्स के सैनिक, बल्कि पर्यटकों समेत आम जनता को भी काफी राहत मिलेगी। लोसा ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव के साथ ही गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी व क्षेत्रीय विधायक दलीप सिंह रावत को भी ज्ञापन प्रेषित किया है।

इसे भी पढ़ें: Uttarakhand News: भूस्खलन आने से जौनसार-बावर के 22 मोटर मार्ग बंद, करीब 100 गांव पूरी तरह से प्रभावित

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।