विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तराखंड में फिल्म बोर्ड का गठन न होने से निर्देशक व गीतकार वीरान खफा

By Edited By:
Published: Sun, 07 Jul 2019 10:10 PM (IST)Updated: Thu, 11 Jul 2019 08:10 AM (IST)

फिल्म निर्देशक व गीतकार गणेश वीरान ने राज्य में फिल्म बोर्ड का गठन न किए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने ...और पढ़ें

उत्तराखंड में फिल्म बोर्ड का गठन न होने से निर्देशक व गीतकार वीरान खफा
उत्तराखंड में फिल्म बोर्ड का गठन न होने से निर्देशक व गीतकार वीरान खफा

पौड़ी, जेएनएन। फिल्म निर्देशक व गीतकार गणेश वीरान ने राज्य में फिल्म बोर्ड का गठन न किए जाने पर नाराजगी जताई है। कहा फिल्म बोर्ड का गठन न होने से इसका लाभ यहां के फिल्म निर्देशक व संगीतकारों को नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने जल्द ही अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी फिल्म बोर्ड के गठन की मांग सरकार से की है। 

मीडिया परिसर में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने राज्य में फिल्म बोर्ड का गठन तो किया, लेकिन इसका लाभ फिल्म इंडस्ट्रीज को नहीं मिला। कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद यहां के फिल्म निर्देशकों को उम्मीद थी कि अब उनके दिन बहुरेंगे और राज्य में फिल्म बोर्ड का गठन होगा। इसके बावजूद अभी तक उन्हें मायूसी ही हाथ लगी है। 

वीरान ने कहा कि उत्तराखंड में काफी संख्या में अच्छे कलाकार हैं। फिल्मांकन की भी काफी संभावनाएं हैं, लेकिन निर्देशकों को ठीक ढंग से थिएटर तक मुहैया नहीं हो पा रहा है। फिल्म निर्देशक ने कहा कि फिल्म बोर्ड का गठन न होने से यहां के निर्देशकों को सब्सिडी भी नहीं मिल पा रही है। 

उन्होंने कहा कि सरकार ने फिल्म नीति तो बना रखी है, लेकिन फिल्म बोर्ड का गठन न किया जाना समझ से परे है। उन्होने राज्य के फिल्म निर्देशकों, संगीतकारों की जन भावनाओं को देखते हुए राज्य में जल्द फिल्म बोर्ड के गठन की मांग सरकार से की है। कहा कि इससे यहां के फिल्म इंडस्ट्रीज में कार्य करने वाले लोगों को काफी प्रोत्साहन मिलेगा।

यह भी पढ़ें: संगीत की दुनिया में खास पहचान बना रही हैं दून की ये म्यूजिक डायरेक्टर और सिंगर, जानिए

यह भी पढ़ें: रचना सिंह ने जीता मिसेज इंडिया ग्लोब का खिताब, मानव तस्करी के खिलाफ चलाएंगी मुहीम

यह भी पढ़ें: अब सुपर स्टार सिंगर में आवाज का जादू बिखेरेगी दून की शिकायना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।