विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गढ़वाल विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में नामांकन के दौरान हंगामा, मौके पर पुलिस बल तैनात

Published: Thu, 03 Sep 2026 02:42 PM (IST)

गढ़वाल विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में नामांकन के दौरान हंगामा हो गया। इसके बाद एबीवीपी छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, श्रीनगर। गढ़वाल विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में नामांकन के दौरान हंगामा हो गया। कोषाध्यक्ष पद पर नामांकन करने पहुंचे एक प्रत्याशी का नामांकन पत्र फाड़ने का आरोप लगा है।

एबीवीपी से जुड़े छात्रों ने चुनाव कार्यालय में हंगामा किया। बड़ी संख्या में छात्र डीएसडब्ल्यू भवन के बाहर धरने पर बैठ गए। मौके पर पुलिस बल तैनात रहा। तनाव की स्थिति बनी रही।

नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।