विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जॉन अब्राहम के साथ पागलपंती में दर्शकों को गुदगुदाती नजर आएंगी उर्वशी रौतेला

By Edited By:
Published: Mon, 25 Mar 2019 06:23 PM (IST)Updated: Wed, 27 Mar 2019 08:45 AM (IST)

बॉलीबुड फिल्म अभिनेत्री उर्वशी रौतेला जल्द अपनी नई कॉमेडियन फिल्म पागलपंती में नजर आएंगी। उर्वशी के साथ पागलपंती में अभिनेता जॉन अब्राहम मुख्य किरदार में है।

जॉन अब्राहम के साथ पागलपंती में दर्शकों को गुदगुदाती नजर आएंगी उर्वशी रौतेला
जॉन अब्राहम के साथ पागलपंती में दर्शकों को गुदगुदाती नजर आएंगी उर्वशी रौतेला

लैंसडौन, जेएनएन। बॉलीबुड फिल्म अभिनेत्री उर्वशी रौतेला जल्द अपनी नई कॉमेडियन फिल्म पागलपंती में नजर आएंगी। उर्वशी के साथ पागलपंती में अभिनेता जॉन अब्राहम मुख्य किरदार में है। 

उर्वशी की मानें तो यह फिल्म अब तक की सबसे बेस्ट फैमिली ड्रामा कॉमेडियन फिल्म साबित होगी। उर्वशी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। सिंह साहब दि ग्रेट, सनम रे, ग्रेट ग्रैंड मस्ती जैसी बड़ी कई फिल्मों के बाद फिल्म स्टार उर्वशी जल्द पागलपंती फिल्म में नजर आएंगी। 

उर्वशी की यह पहली कॉमेडियन फिल्म है। उर्वशी की मानें तो पागलपंती फिल्म बेस्ट फैमिली ड्रामा फिल्म है, जो दर्शकों का मनोरंजन करने में पूरी तरह से कामयाब होगी। 

फिल्म की पूरी शूटिंग लंदन में चल रही है। उर्वशी ने बताया की 22 नवंबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म का निर्देशन अजीज वज्मी कर रहे हैं। बताया कि फिल्म अभिनेता जॉन अब्राहम के अलावा जाने-माने निर्देशक अजीज वज्मी के साथ उनकी यह पहली फिल्म है। 

उर्वशी ने बताया कि वह हमेशा से ही कॉमेडी फिल्म करना चाहती थीं। कहा कि वे जल्द ही फिल्म की शूटिंग के लिए वापस लंदन जा रही हैं। एक सवाल के जबाव में उर्वशी ने कहा कि उन्हें हिंदी के अलावा अन्य भाषाओं के फिल्मों के भी कई ऑफर आए दिनों आ रहे हैं। 

हिंदी फिल्मों के दर्शक बड़ी संख्या में हैं। इस कारण वह अभी अन्य भाषाओं की फिल्में नहीं करना चाहती। कहा कि वह आने वाले समय में एक्शन, रोमांटिक व क्लासिकल फिल्में करने के लिए अपना ध्यान केंद्रित करेगी।

यह भी पढ़ें: फिल्म बधाई हो के संवाद लिखने वाले दून के अक्षत को मिला फिल्म फेयर अवार्ड

यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर छाया फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी का ट्रेलर

यह भी पढ़ें: अभिनेत्री चित्राशी बोलीं, एक्टर नहीं अब फिल्म की स्क्रिप्ट होती है बॉस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।