विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कोटद्वार में दुकान विवाद के बाद दीपक कुमार को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Published: Mon, 09 Feb 2026 09:15 AM (IST)

कोटद्वार में 26 जनवरी को दुकान के नाम पर हुए विवाद के बाद दीपक कुमार को सोशल मीडिया पर जान ...और पढ़ें

दीपक कुमार। फोटो- इंटरनेट मीडिया

दीपक कुमार। फोटो- इंटरनेट मीडिया

HighLights

  1. दुकान विवाद के बाद दीपक कुमार को धमकी मिली।

  2. सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी दी गई।

  3. पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया।

जागरण संवाददाता, पौड़ी। कोटद्वार में 26 जनवरी को दुकान के नाम को लेकर हुए विवाद के दौरान प्रकाश में आए दीपक कुमार को अज्ञात द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई है। सोशल मीडिया में वीडियो जारी कर दी गई इस धमकी के संबंध में दीपक ने पुलिस में तहरीर दी है।

तहरीर में कहा गया है कि अज्ञात द्वारा सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। साथ ही उन्हें मारने वाले को दो लाख का इनाम देने की घोषणा की गई है। पुलिस ने दी गई तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें- हरिद्वार में बच्चों के विवाद में दो परिवारों में जमकर चले लाठी-डंडे, महिलाओं समेत 10 लोग जख्मी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।