Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    केदारनाथ में लेजर शो रहेगा विशेष आकर्षण

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Fri, 13 Apr 2018 06:16 PM (IST)

    केदारपुरी में लेजर-शो का प्रदर्शन होगा, जिसमें केदारनाथ धाम की महत्ता से लेकर जून 2013 की आपदा तक की सजीव झांकी दिखाई जाएगी। ...और पढ़ें

    केदारनाथ में लेजर शो रहेगा विशेष आकर्षण
    केदारनाथ में लेजर शो रहेगा विशेष आकर्षण

    श्रीनगर गढ़वाल, पौड़ी [जेएनएन]: चारधाम आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए प्रदेश सरकार इस वर्ष केदारनाथ धाम में विशेष आयोजन करने जा रही है। इसके तहत केदारपुरी में लेजर-शो का प्रदर्शन होगा, जिसमें केदारनाथ धाम की महत्ता से लेकर जून 2013 की आपदा तक की सजीव झांकी दिखाई जाएगी। गुरुवार को गढ़वाल केंद्रीय विवि श्रीनगर के चौरास परिसर में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पत्रकारों को यह जानकारी दी।

    बताया कि केदारपुरी में यात्रियों की सुख-सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। सरकार केदारनाथ के लिए मनमर्जी से हेली सेवाओं का संचालन करने वाली कंपनियों को ढर्रे पर ला रही है। इसके लिए पहली बार टेंडरिंग प्रक्रिया अपनाई जा रही है। ताकि टिकटों की ब्लैकमेलिंग पर भी प्रभावी अंकुश लग सके। बताया कि श्रीनगर में दूषित पानी की आपूर्ति न हो, इसके लिए एएचपीसी कंपनी को सख्त निर्देश दिए गए हैं। साथ ही भरसार विश्वविद्यालय में हुए उपनल भर्ती घोटाले का भी अवलोकन किया जा रहा है। 

     25.59 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास

    म ख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गढ़वाल केंद्रीय विवि के चौरास परिसर में 25.59 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास भी किया। साथ ही कहा कि सभी विकास कार्यों में समयबद्धता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। 

    इस मौके पर कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी, टिहरी जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, कीर्तिनगर नगर पंचायत अध्यक्ष कल्पना कठैत, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य अतर सिंह असवाल, जय सिंह भंडारी, विकास कुकरेती, मुकेश कठैत, कीर्तिनगर ब्लाक के पूर्व प्रमुख विजयंत निजवाला, जिला पंचायत सदस्य मढ़ी डॉ. उत्तम भंडारी, प्रधान मढ़ी जयकृष्ण भट्ट, रेवत सिंह मियां आदि उपस्थित थे। 

    यह भी पढ़ें: पूजा हवन के बाद चारधाम यात्रा वाहनों के ग्रीन कार्ड बनाने का कार्य शुरू

    यह भी पढ़ें: घर बैठे बदरी-केदार का महाभिषेक, पेटीएम के जरिये दान और चढ़ावा

    यह भी पढ़ें: भीमबली से केदारनाथ तक की यात्रा होगी आसान

    खबरें और भी