Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड के पौड़ी में मुर्गी बाड़े में फंसा गुलदार, ट्रैंकुलाइज कर किया रेस्क्यू

    Updated: Wed, 03 Jun 2026 01:48 PM (IST)

    पौड़ी के मांसौं तल्ला गांव में एक ग्रामीण के मुर्गी बाड़े में गुलदार फंस गया। वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर गुलदार को ट्रैंकुलाइज कर सुरक्षित रेस्क्यू क ...और पढ़ें

    HighLights

    1. पौड़ी के मांसौं तल्ला गांव में गुलदार फंसा

    2. ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची

    3. गुलदार को ट्रैंकुलाइज कर सुरक्षित रेस्क्यू किया गया

    जागरण संवाददाता, पौड़ी। विकास खंड पौड़ी के गुलदार प्रभावित मांसों तल्ला गांव में एक वर्ष आयु की मादा गुलदार शावक मुर्गी के बाड़े में फंस गई। वन विभाग की टीम ने ट्रैंकुलाइज कर उसे रेस्क्यू किया है। शावक ने बाड़े में 10 मुर्गियों को निवाला बना दिया। वहीं ग्रामीणों ने क्षेत्र में गुलदार की दहशत से निजात दिए जाने की मांग की है।

    विकास खंड पौड़ी के मांसों तल्ला गांव निवासी अर्जुन सिंह हर दिन की तरह बुधवार को सुबह छह बजे मुर्गियों को दाना देने गया। जहां उन्होंने देखा कि मुर्गियां शोर कर रही हैं। बाड़े की जाली से अंदर देखा, तो वहां गुलदार था। जिसकी सूचना अर्जुन सिंह ने वन विभाग को दी। जिसके बाद नागदेव रेंज पौड़ी की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने गुलदार को रेस्क्यू किया।

    दूसरी ओर सामाजिक कार्यकर्ता भाष्कर बहुगुणा ने कहा कि कि मुर्गी पालक को नुकसान का मुआवजा प्रदान किया जाए। बताया कि दो साल पहले भी किसान की मुर्गियों के पानी में जहरीला पदार्थ डालकर मार दिया था। कुछ दिन पहले भी गुलदार ने पांच मुर्गियां मार दी थी।

    वहीं डीएफओ गढ़वाल महातिम यादव ने बताया कि गुलदार को ट्रैंकुलाइज कर चिकित्सकों की टीम ने जांच कर एक साल की मादा गुलदार शावक को स्वस्थ बताया है।

    खबरें और भी