Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    लखनऊ के पर्यटक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    By sunil negiEdited By:
    Updated: Wed, 19 Oct 2016 02:00 AM (IST)

    साथियों संग लखनऊ से सैर-सपाटे के लिए जयहरीखाल पहुंचे पर्यटक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्‍जे में ले लिया है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    लैंसडौन, [जेएनएन]: साथियों संग लखनऊ से सैर-सपाटे के लिए जयहरीखाल पहुंचे पर्यटक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

    पर्यटन नगरी से पांच किलोमीटर दूर जयहरीखाल क्षेत्र में लखनऊ से 15 अक्टूबर को 12 युवकों का दल सैर-सपाटे के लिए पहुंचा। यहां सभी एक निजी होटल में ठहरे थे। रविवार को दल के एक युवक की तबीयत बिगड़ गई। साथियों ने क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक चिकित्सालय में उपचार दिलवाया। युवक के राहत महसूस करने पर सभी होटल लौट आए।

    पढ़ें:-ज्वालापुर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    सोमवार सुबह युवक को साथियों ने उठाया तो वह मृत मिला। कोतवाली के एसएचओ अमरजीत सिंह ने बताया की मृतक की पहचान अजय वर्मा (32 वर्ष) पुत्र घनश्याम वर्मा गेट नंबर-32, सहारा अस्पताल, गोमती नगर, लखनऊ (यूपी) के रूप में हुई है। अजय सीसीटीवी की दुकान चलाता था। पंचनामा भर दिया गया है। कोटद्वार में पीएम कराया जाएगा। परिजनों को सूचना दे दी गई है।

    पढ़ें:-कष्ट दूर करने के लिए तांत्रिक ने दी गोली, खाकर मर गया व्यापारी