पौड़ी में प्रेमिका ने रिश्ता तोड़ा तो युवक ने कर लिया सुसाइड, मरने से पहले वीडियो में कह दी सारी बात
पौड़ी में एक युवक ने प्रेम प्रसंग में मिले धोखे और प्रताड़ना से आहत होकर आत्महत्या कर ली। उसने मरने से पहले एक सुसाइड नोट और वीडियो बनाया। ...और पढ़ें
HighLights
प्रेम प्रसंग में धोखा मिलने पर युवक ने की आत्महत्या
मरने से पहले सुसाइड नोट और वीडियो बनाया
युवती पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज
जागरण संवाददाता, पौड़ी। प्रेम प्रसंग में मिले धोखे और प्रताड़ना से आहत होकर पौड़ी गांव के एक युवक ने 20 जुलाई को फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। वह कमरे में पंखे पर फंदे के सहारे लटका मिला था।
आत्मघाती कदम उठाने से पहले युवक ने एक सुसाइड नोट छोड़ा और वीडियो बनाकर अपनी आपबीती बयां की, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मृतक के पिता की तहरीर और इस पुख्ता सबूत के आधार पर पुलिस ने आरोपित युवती के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सीओ सदर तपेश कुमार चंद ने बताया कि प्रकरण के जांच कोतवाली पौड़ी के एसआइ विजय थपलियाल को सौंपी गई है।
जिला मुख्यालय के पौड़ी गांव में बीते 20 जुलाई की सुबह उस समय सनसनी फैल गई। जब सुबह करीब 8:30 पर गांव के एक युवक के घर में कमरे में पंखे पर फंदे के सहारे लटके होने की सूचना मिली थी।
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई की। जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया था।
पुलिस जानकारी के अनुसार पौड़ी गांव निवासी लक्ष्मण सिंह नयाल के बेटे आकाश नयाल की पंखे पर फंदे के सहारे लटकने से मौत हो गई थी।
बुधवार को युवक के स्वजन ग्रामीणों के साथ कोतवाली पौड़ी पहुंचे। यहां उन्होंने पुलिस से प्रकरण में कार्रवाई की मांग की।
इस दौरान अस्पताल में गहमा-गहमी का माहौल रहा। इस दौरान स्वजन ने आरोप लगाया कि एक युवती से बेटे का चार साल से प्रेम प्रसंग था। उसके रिश्ता तोड़ने के कारण, उसके परिवार से बेटे का उत्पीड़न से परेशान होकर आत्महत्या की है। उन्होंने प्रकरण में कार्रवाई की मांग की।
सीओ सदर ने बताया कि युवक के आत्महत्या प्रकरण में पुलिस को एक सुसाइड नोट व एक वीडियो मिला है। जिसे युवक ने अपनी मौत से पहले रिकार्ड किया था।
जो अब इंटरनेट पर प्रसारित हो रहा है। पुलिस ने सुसाइड नोट व वीडियो को जांच के लिए फारेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। युवती पर उसे आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।