उत्तराखंड में एक साथ पहुंच रहे एनएसए अजित डोभाल और सीडीएस जनरल सुब्रमणि, ये दौरा है खास
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल और सीडीएस जनरल एनएस राजा सुब्रमणि 19 सितंबर को लैंसडौन स्थित गढ़वाल राइफल्स मुख्यालय पहुंचेंगे। ...और पढ़ें

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल एनएस राजा सुब्रमणि.

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, लैंसडौन। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल एनएस राजा सुब्रमणि 19 सितंबर को लैंसडौन पहुंचेंगे।
गढ़वाल राइफल्स के मुख्यालय पहुंचने पर दोनों वरिष्ठ अधिकारियों का सैन्य परंपराओं के अनुरूप गर्मजोशी से स्वागत किया जाएगा। दोनों अधिकारियों के दौरे को लेकर सेना की ओर से व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
सेना की ओर से व्यापक तैयारियां
19 सितंबर को दोनों अधिकारियों का लैंसडौन में रात्रि प्रवास भी रहेगा। इस दौरान वे गढ़वाल राइफल्स के अग्निवीरों से मुलाकात कर उनसे संवाद करेंगे। साथ ही सेना की ओर से संचालित विभिन्न गतिविधियों का भ्रमण कर सैन्य गतिविधियों और तैयारियों की जानकारी लेंगे।
बता दें कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल का गढ़वाल राइफल्स के मुख्यालय लैंसडौन का यह पहला दौरा है। उनके पहली बार रेजिमेंटल सेंटर पहुंचने को लेकर गढ़वाल राइफल्स के अधिकारियों और जवानों में खासा उत्साह है।
वहीं, सीडीएस जनरल एनएस राजा सुब्रमणि का भी गढ़वाल राइफल्स के साथ विशेष रेजिमेंटल जुड़ाव रहा है। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों के दौरे को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- 'देश को हर तरह से मजबूत बनाकर इतिहास का प्रतिशोध लेंगे', एनएसए अजित डोभाल ने युवाओं से की ये अपील
आइआइटी रुड़की के दीक्षा समारोह में एनएसए डोभाल होंगे मुख्य अतिथि
रुड़की: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) रुड़की में इस वर्ष दो दिवसीय दीक्षा समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें इस साल स्नातक, स्नातकोत्तर एवं पीएचडी के कुल 2701 छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान की जाएगी।
दीक्षा समारोह के प्रथम दिवस 19 सितंबर को मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल उपस्थित होंगे। जबकि बतौर विशिष्ट अतिथि चीफ आफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल एनएस राजा सुब्रमणि शामिल होंगे।
दीक्षा समारोह संस्थान के दीक्षांत भवन में आयोजित किया जाएगा। इस साल उपाधि प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या अधिक होने की वजह से संस्थान दो दिन दीक्षा समारोह आयोजित करेगा।
वहीं दीक्षा समारोह को लेकर संस्थान परिसर में उत्साह के साथ तैयारियां की जा रही हैं। विदित है कि गत वर्ष संस्थान के दीक्षा समारोह में 2614 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की गई थी। वहीं इससे पूर्व भी संस्थान में दो दिन दीक्षा समारोह का आयोजन हो चुका है।
