उत्तराखंड में अग्निवीरों के बीच पहुंचे एनएसए और सीडीएस, कहा- 'त्याग और पराक्रम से गढ़वाल राइफल्स का नाम ऊंचा करें'
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और सीडीएस जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने उत्तराखंड में अग्निवीरों और पूर्व सैनिकों से संवाद करेंगे।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, लैंसडौन। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने गढ़वाल राइफल्स के अग्निवीरों से संवाद कर उन्हें त्याग, पराक्रम और कर्तव्यनिष्ठा के साथ रेजिमेंट की गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि गढ़वाली सैनिक पूरे देश में अपनी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के लिए जाने जाते हैं। अग्निवीरों को अपने आचरण और सैन्य सेवा से इस गौरवशाली पहचान को और मजबूत करना चाहिए।
एनएसए ने पूर्व सैनिकों से भी देश की रक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिक कभी रिटायर नहीं होता है। एक सफर रुकता है तो दूसरा सफर शुरू हो जाता है। देशसेवा में पूर्व सैनिकों का अनुभव और योगदान हमेशा महत्वपूर्ण रहता है।
इससे पूर्व एनएसए अजीत डोभाल और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने युद्ध स्मारक पहुंचकर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। दोनों अधिकारियों ने गढ़वाल राइफल्स के बलिदानियों के सर्वोच्च त्याग को नमन किया। इस दौरान गढ़वाल राइफल्स के कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी समेत रेजिमेंट के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।
