कालागढ़ में हाथी के हमले से व्यक्ति की मौत, इलाके में दहशत
कालागढ़ की नई कॉलोनी में शिव मंदिर के पास एक व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
कालागढ़ में शिव मंदिर के पास मिला क्षत-विक्षत शव।
प्रारंभिक जांच में जंगली हाथी के हमले से मौत की आशंका।
मृतक की पहचान इस्माईल के रूप में, पुलिस जांच जारी।
संवाद सूत्र, कालागढ़ (कोटद्वार)। नगर की नई कालोनी में शिव मंदिर के निकट एक क्षत-विक्षत शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। प्रारंभिक जांच में व्यक्ति की मौत का कारण हाथी का हमला माना जा रहा है।
उपप्रभागीय वनाधिकारी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
वन क्षेत्राधिकारी नंदकिशोर रुवाली ने बताया कि बीती रात कालागढ़ क्षेत्र की दक्षिण बीट के वन कर्मी नियमित गश्त पर थे। इसी दौरान नई कालोनी स्थित शिव मंदिर के समीप कंपार्टमेंट संख्या-6 में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला।
सूचना मिलते ही कालागढ़ पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार मृतक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। घटनास्थल से मृतक की चप्पल, खून से सनी पैंट, कुछ रोटियां और अन्य सामान भी बरामद हुआ है।
मृतक की पहचान इस्माईल पुत्र अख्तर निवासी अफजलगढ़ के रूप में हुई। पुलिस ने शव को उसके भाई सलीम के सुपुर्द कर दिया है। बताया जा रहा है कि रात के समय यह व्यक्ति इसी शिव मंदिर में रहता था।
कार्बेट टाइगर रिजर्व के उपप्रभागीय वनाधिकारी अमित ग्वासीकोटी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में व्यक्ति की मौत का कारण जंगली हाथी का हमला होने की संभावना है। पोस्टमार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
यह भी पढ़ें- बाबा नीब करौरी महाराज का जन्मोत्सव: कैंची धाम पर उमड़ा आस्था का सैलाब; पांच बजे खुले पट
यह भी पढ़ें- हरिद्वार अर्धकुंभ में श्रद्धालुओं को मिलेगा शुद्ध पेयजल, जल निगम की साढ़े आठ करोड़ की तैयारी