उत्तराखंड के पौड़ी में दर्दनाक हादसा, कुंडाधार के पास खाई में गिरी बोलेरो; पांच लोगों की मौत
पौड़ी-देवप्रयाग मोटर मार्ग पर कुंडाधार के पास एक बोलेरो वाहन खाई में गिर गया, जिसमें ज्वालापुर हरिद्वार के लोग सवार थे। ...और पढ़ें

वाहन में कुल 06 लोग सवार थे। जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, पौड़ी। पौड़ी-देवप्रयाग मोटर मार्ग पर कुंडाधार के समीप एक बोलेरो वाहन संख्या यूके08 बीएल 0387 दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।
पुलिस द्वारा शवों को खाई से निकाला और जरूरी कार्रवाई की जा रही है। मृतक अफजाल पौड़ी में ठेकेदारी का कार्य करता था। वह अपने परिवार को घुमाने पौड़ी की ओर आ रहा था और खुद गाड़ी चला रहा था।
पांच लोंगों की मौत
बोलेरो अनियंत्रित होकर लगभग 250 मीटर गहरी खाई में गिर गया था। वाहन में कुल 06 लोग सवार थे, जिसमें से 05 लोगों की मृत्यु हो गई है।
वाहन में सवार लोगों को ज्वालापुर हरिद्वार का बताया जा रहा है। प्रशासन के अनुसार अभी तक चार शव निकाल लिए गए हैं। वाहन से छटके एक बच्चों को सीएचसी बागी भेजा गया। जहां से अब उसे मेडिकल कालेज श्रीनगर रेफर कर दिया गया है। देवप्रयाग पुलिस, एसडीआरएफ की टीम द्वारा राहत एवं बचाव कार्य किया गया।
घायल अरमान पुत्र अफजल, निवासी रायपुर जीतपुर, थाना कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार का रेस्क्यू कर बेस अस्पताल श्रीनगर भेजा गया है।
मृतकों के नाम
- अफजाल पुत्र अकबर सूफी, उम्र 49 वर्ष
- शब्बो पत्नी अफजाल उम्र 40 वर्ष
- अन्नाविया पुत्री अफजाल, उम्र 03 वर्ष
- शादाब पुत्र अफजाल उम्र 14 वर्ष 5.
- गुफरान पुत्र अकबर उम्र 34 वर्ष, सभी निवासी रायपुर जीतपुर, थाना कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार
नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।