Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कोटद्वार में रसोई गैस सिलिंडरों के लिए लगने लगी लाइन, उपभोक्ताओं को हो रही है परेशानी

    Updated: Thu, 12 Mar 2026 07:41 PM (IST)

    कोटद्वार में रसोई गैस सिलेंडरों को लेकर उपभोक्ताओं में भारी मारामारी देखी जा रही है। ...और पढ़ें

    कोटद्वार में पुराना सिद्धबली रोड पर स्थित कोटद्वार गैस एजेंसी में सिलेंडर लेने पहुंचे उपभोक्ता।जागरण

    कोटद्वार में पुराना सिद्धबली रोड पर स्थित कोटद्वार गैस एजेंसी में सिलेंडर लेने पहुंचे उपभोक्ता।जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, कोटद्वार (पौड़ी)। कोटद्वार व आसपास के क्षेत्रों में रसोई गैस सिलिंडर को लेकर उपभोक्ताओं में मारामारी दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।

    नतीजा, पर्याप्त गैस होने के बावजूद जहां एक ओर गैस किल्लत जैसी स्थिति पैदा हो रही हैं, वहीं गैस एजेंसियों में सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटने लगी है।

    कई वर्षों बाद एक बार फिर गैस एजेंसियों में सिलिंडर के लिए कतार नजर आने लगी हैं। सुबह से ही उपभोक्ता सिलिंडर लेकर एजेंसी में पहुंच जा रहे हैं।

    इनमें अस्सी फीसद ऐसे उपभोक्ता हैं, जो गैस बुकिंग न होने के कारण परेशान होकर एजेंसी में पहुंच रहे हैं।

    कुछ ऐसे उपभोक्ता भी नजर आ रहे हैं, जिन्हें किल्लत की अफवाह के बीच अचानक घर में खाली पड़े सिलिंडर भरवाने की याद आ गई।

    कोटद्वार क्षेत्र में वर्तमान में सात एजेंसियां संचालित हैं। सभी एजेंसियों में गैस सिलिंडर उपलब्ध हैं। अचानक बढ़ी उपभोक्ताओं की संख्या एजेंसियों का पूरा हिसाब खराब कर रही है।

    एजेंसी संचालकों की मानें तो कुछ दिन पूर्व तक लोग सिलिंडर खाली होने के बाद अगला सिलिंडर एक-डेढ़ माह बाद बुक करते थे, लेकिन, अब सिलिंडर खत्म होते ही नया सिलिंडर बुक कर रहे हैं व अगले दिन ही सिलिंडर लेने पहुंच जा रहे हैं।

    पूर्व में जहां पूरे दिन में सौ-डेढ़ सौ बुकिंग होती थी, अब बुकिंग चार-पांच सौ पहुंच रही है। नतीजा, गैस होने के बावजूद किल्लत नजर आ रही है।

    ओटीपी न आने से परेशान हो रहे उपभोक्ता

    रसोई गैस सिलिंडरों को लेकर हो रही मारामारी का प्रत्यक्ष प्रमाण पेट्रो कंपनियों के सर्वर को देख लगाया जा सकता है, जिस पर पिछले कुछ दिनों में इस कदर दबाव बढ़ गया है कि लोगों की गैस तक बुक नहीं हो रही।

    किसी तरह कोई गैस बुक कर भी दे तो ओटीपी नहीं आ रहा। नतीजा, उपभोक्ताओं में नाराजगी है। बुकिंग के बिना रसोई गैस सिलिंडर न दिए जाने के बाद आमजन गैस बुकिंग के लिए एजेंसियों के चक्कर काट रहे हैं।