यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
गढ़वाल विवि में सुरक्षा गार्ड ने खुद को मारी गोली
एचएनबी गढ़वाल विवि में आउटसोर्स पर कार्य कर रहे एक सुरक्षा गार्ड ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से अपने गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

श्रीनगर गढ़वाल, जेएनएन। एचएनबी गढ़वाल विवि में आउटसोर्स पर कार्य कर रहे एक सुरक्षा गार्ड ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से अपने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे शक्तिविहार गेट के पास लोगों ने तेज धमाके की आवाज सुनी। लोगों ने घर से बाहर आकर देखा तो एक व्यक्ति कॉलोनी की सड़क पर गिर पड़ा था। पास में ही बंदूक भी पड़ी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल गार्ड को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान हरीश चंद्र (38 वर्ष) निवासी मुक्कूमठ रुद्रप्रयाग के रूप में हुई।
मृतक के भाई नवीन मैठाणी ने पुलिस को बताया कि हरीश की शादी 2007 में हुई थी। उसके दो बच्चे हैं, जो अपने दादा दादी के पास रहते हैं। हरीश लगभग एक महीने पहले ही आउटसोर्स एजेंसी के जरिये सुरक्षा गार्ड के रूप में नियुक्त हुआ था।
