विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कोटद्वार में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात, नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में सौतेला पिता गिरफ्तार

Published: Sat, 07 Feb 2026 04:39 PM (IST)

कोटद्वार पुलिस ने नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में सौतेले पिता को गिरफ्तार किया है। बच्ची के लापता होने ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, कोटद्वार। नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म के गंभीर आरोप में कोटद्वार पुलिस ने सौतेले पिता को गिरफ्तार किया है। घटना सामने आने के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।

बीती छह फरवरी को कोटद्वार निवासी एक महिला ने कोतवाली कोटद्वार में प्रार्थना पत्र देकर अपनी नाबालिग पुत्री के लापता होने की सूचना दी थी। महिला ने बताया कि उनकी पुत्री सुबह घर से बिना बताए कहीं चली गई है और काफी तलाश के बावजूद वापस नहीं लौटी है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने गुमशुदा बालिका की त्वरित तलाश शुरू की।

जांच के दौरान पता चला कि बालिका पांच फरवरी की सुबह करीब 11 बजे अपनी नानी के पास गई थी। पूछताछ में नानी ने पुलिस को बताया कि बालिका बेहद डरी हुई अवस्था में थी और माता-पिता के साथ रहने से इन्कार कर रही थी। हालांकि, वह उस समय पूरी बात स्पष्ट रूप से नहीं बता सकी। इसके बाद नानी ने बालिका को अपने एक परिचित के यहां छोड़ दिया था।
पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद बालिका ने पुलिस को बताया कि पांच फरवरी 2026 की रात उसके सौतेले पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। घटना से भयभीत होकर वह अगली सुबह घर से निकलकर नानी के पास चली गई थी।

बालिका के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपित सौतेले पिता के खिलाफ धारा 65(1), 75(2) बीएनएस एवं धारा 3/4 पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया।

कोतवाली प्रभारी प्रदीप नेगी ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपित मूल रूप से देवरिया उत्तर प्रदेश का निवासी है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- यमुनानगर में मौसा ने 14 वर्षीय किशोरी को बहलाकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

यह भी पढ़ें- मेरठ की महिला से रुड़की में सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ खिलाकर दो दोस्तों ने किया अपराध

यह भी पढ़ें- बागपत में दुष्कर्म के बाद किशोरी हुई गर्भवती... कोलकाता में हुआ ऑपरेशन, पुलिस ने आरोपी किशोर को दबोचा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।