Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिजनौर और हरिद्वार के बीच फोर लेन हाईवे पर वाहनों की आवाजाही शुरू, घटी उत्तराखंड के इन दो शहरों की दूरी

    Updated: Wed, 07 Jan 2026 06:59 PM (GMT+05:30)

    बिजनौर के समीपुर-हकीमपुर-दिसौंदी के बीच फोर लेन राजमार्ग पर यातायात शुरू हो गया है। इससे कोटद्वार-हरिद्वार के बीच की दूरी आठ किलोमीटर कम होकर 67 किलोम ...और पढ़ें

    जनपद बिजनौर के अंतर्गत समीपुर-हकीमपुर-दिसौंदी के मध्य फोर लेन राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही शुरू। जागरण

    जनपद बिजनौर के अंतर्गत समीपुर-हकीमपुर-दिसौंदी के मध्य फोर लेन राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही शुरू। जागरण

    HighLights

    1. कोटद्वार-हरिद्वार की दूरी आठ किलोमीटर कम हुई

    2. बिजनौर में समीपुर-हकीमपुर-दिसौंदी फोर लेन खुला

    3. वाहन चालकों को अब कैनाल रोड से नहीं गुजरना होगा

    जागरण संवाददाता, कोटद्वार। जनपद बिजनौर के अंतर्गत समीपुर-हकीमपुर-दिसौंदी के मध्य फोर लेन राजमार्ग पर यातायात शुरू होने के बाद कोटद्वार-हरिद्वार के मध्य करीब आठ किलोमीटर की दूरी घट गई है। राजमार्ग पर वाहनों का संचालन शुरू होने के बाद अब कोटद्वार क्षेत्र की जनता को कैनाल रोड से होकर नहीं गुजरना पड़ेगा।

    कोटद्वार से वाया नजीबाबाद, हरिद्वार की दूरी करीब 75 किलोमीटर है। अब यह दूरी घटकर करीब 67 किलोमीटर रह गई है। दरअसल, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से नजीबाबाद-बुआखाल राष्ट्रीय राजमार्ग को बिजनौर-नजीबाबाद-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने के लिए नये बने फोर लेन मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया है। हालांकि, मार्ग का औपचारिक रूप से लोकार्पण नहीं किया है।

    अभी तक कोटद्वार से हरिद्वार जाने के लिए आमलोग नजीबाबाद से करीब पांच किलोमीटर पहले नहर वाले रास्ते से आवाजाही कर रहे थे। यह मार्ग हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर मिलता है। अब वाहन चालक शुगर फैक्ट्री से आगे ग्राम समीपुर के समीप बने फ्लाईओवर से होकर हरिद्वार-नजीबाबाद मार्ग पर ग्राम हकीमपुर-दिसौंदी पर निकल रहे हैं। करीब 11 किलोमीटर लंबे इस राजमार्ग पर आवाजाही शुरू होने के बाद अब कोटद्वार से हरिद्वार की दूरी करीब 67 किलामीटर रह गई है।

    कैनाल रोड से जा रहे व्यवसायिक वाहन

    कोटद्वार से हरिद्वार की ओर जाने वाले व्यावसायिक वाहन कुछ दूरी फ्लाईओवर से तय कर रहे हैं, लेकिन सूरजपुर से यह वाहन फ्लाईओवर से नीचे उतर फिर कैनाल रोड की तरफ आ रहे हैं और इस मार्ग से हरिद्वार की ओर जा रहे हैं।

    खबरें और भी

    समीपुर-हकीमपुर-दिसौंदी के मध्य 10.97 किलोमीटर लंबे मार्ग का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। हालांकि, अभी मार्ग का लोकार्पण नहीं किया गया है। हालांकि मार्ग पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। - विनोद उनियाल, सहायक अभियंता, राष्ट्रीय राजमार्ग, मेरठ खंड

    यह भी पढ़ें- हरिद्वार-नजीबाबाद रोड का काम अंतिम दौर में, जल्द फर्राटा भरेंगे वाहन; काशीपुर जाने की राह होगी आसान

    यह भी पढ़ें- हरिद्वार को दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर से जोड़ने का काम तेज, रेलवे ओवर ब्रिज पर गर्डर का काम शुरू