विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बर्थ डे पार्टी से लौट रहे तीन युवकों की हादसे में मौत

By BhanuEdited By:
Published: Tue, 20 Feb 2018 11:23 AM (IST)Updated: Wed, 21 Feb 2018 11:19 AM (IST)

जन्म दिन की पार्टी से लौट रहे युवाओं की कार खाई में जा गिरी। उसमें सवार तीन युवकों की मौत ...और पढ़ें

बर्थ डे पार्टी से लौट रहे तीन युवकों की हादसे में मौत
बर्थ डे पार्टी से लौट रहे तीन युवकों की हादसे में मौत

पौड़ी, [जेएनएन]: जन्म दिन की पार्टी से लौट रहे युवाओं की कार दो सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। उसमें सवार तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। कार सवार सभी युवा पौड़ी जिले के निवासी थे।

हादसा सोमवार रात बुआखाल-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मांडाखाल के नजदीक हुआ। जिला मुख्यालय पौड़ी से पांच युवक अपने साथी का बर्थ डे मनाने पाबौ गए थे। वापसी में भैसुड़ा मांडाखाल के समीप चालक कार पर नियंत्रण खो बैठा और कार खाई में लुढ़क गई। सूचना पर तहसीलदार पौड़ी एचएम खंडूड़ी व कोतवाल प्रमोद उनियाल ने घटनास्थल पहुंचकर रेस्क्यू कराया।

कोतवाल ने बताया कि दुर्घटना में माधव नौडियाल (22) पुत्र सदानंद नौडियाल निवासी तहसील मौहल्ला पौड़ी, मंजीत नेगी (23) पुत्र कुलदीप नेगी निवासी सर्किट हाउस पौड़ी, और चालक अभिषेक रावत पुत्र कर्मवीर सिंह रावत निवासी जोशी भवन पौड़ी की मौके पर ही मौत हो गई। राहुल बिष्ट पुत्र विक्रम सिंह निवासी श्रीनगर गढ़वाल और विवेक भूषण पुत्र भारत भूषण निवासी पुलिस लाइन पौड़ी घायल हो गए। जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार देने के बाद दोनों घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: गैस सिलेंडर से लदा ट्रक खाई में गिरा, दो घायल  

यह भी पढ़ें: बरात की गाड़ी खाई में गिरी, छह की मौत; चार घायल

यह भी पढ़ें: चंपावत में मैक्स वाहन के खाई में गिरने से दस लोगों की मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।