उत्तराखंड में थाने में घुसे दो गुलदार, पुलिसकर्मियों में मची अफरा-तफरी
शुक्रवार तड़के पौड़ी के रिखणीखाल थाने में दो गुलदार घुस गए, जिससे पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि गुलदारों ने किसी पर हमला नहीं किया और ...और पढ़ें

थाने में घुसे दो गुलदार।
HighLights
रिखणीखाल थाने में तड़के दो गुलदार घुस गए।
पुलिसकर्मियों ने शोर मचाकर गुलदारों को भगाया।
गुलदार एक कुत्ते का पीछा करते हुए आए थे।
जागरण संवाददाता, कोटद्वार। पर्वतीय क्षेत्रों में गुलदार का आतंक चरम पर है। शुक्रवार तड़के दो गुलदार जनपद पौड़ी के रिखणीखाल थाने में घुस गए। गनीमत यह रही कि गुलदार ने थाने में मौजूद कर्मियों पर हमला नहीं किया।
घटना सुबह करीब पौने पांच बजे की है। रिखणीखाल थाने में मौजूद हेड कांस्टेबिल शंभू प्रसाद को कार्यालय में एक कक्ष के भीतर कुत्ते के करहाने की आवाज सुनाई दी। जैसे ही वे कक्ष में पहुंचे, कक्ष के भीतर सामने दो गुलदार मौजूद थे।
शंभू प्रसाद तेजी से शोर मचाते हुए कमरे से बाहर निकले, जिसके बाद अन्य पुलिस कर्मी भी वहां पहुंच गए। इस बीच कमरे में मौजूद दोनों गुलदार भी कमरे से बाहर निकल बाजार की तरफ भाग गए।
थाने में लगे सीसीटीवी चैक करने के बाद शंभू प्रसाद ने बताया कि गुलदार एक कुत्ते का पीछा करते हुए थाने के भीतर घुसे। बताया कि उनके द्वारा शोर मचाए जाने के बाद दोनों गुलदार भी कुत्ते को छोड़ बाहर भाग गए। बताया कि गुरूवार को गुलदार ने बाजार में ही एक मवेशी को निवाला बनाया था।