विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पौड़ी में यूकेडी नेता आशुतोष नेगी पर मुकदमा, मुख्यमंत्री धामी पर किया था आपत्तिजनक पोस्ट

Published: Mon, 24 Aug 2026 11:44 AM (IST)

उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व उपाध्यक्ष आशुतोष नेगी के खिलाफ पौड़ी में मुख्यमंत्री धामी को नेपाली मूल का बताने और ...और पढ़ें

सीएम धामी। (तस्वीर- फाइल)

सीएम धामी। (तस्वीर- फाइल)

HighLights

  1. आशुतोष नेगी पर मुख्यमंत्री धामी को नेपाली मूल का बताया।

  2. बिना साक्ष्य भ्रामक प्रचार और जातिगत टिप्पणी का आरोप।

  3. राजेशी कोली की तहरीर पर पौड़ी में मुकदमा दर्ज।

जागरण संवाददाता, पौड़ी। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के पूर्व केंद्रीय उपाध्यक्ष आशुतोष नेगी के खिलाफ कोतवाली पौड़ी में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन पर इंटरनेट मीडिया पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को नेपाली मूल का बताने, बिना साक्ष्यों के भ्रामक प्रचार करने और जाति-धर्म से जुड़ी आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है।

उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य राजेशी कोली की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

राजेशी कोली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आशुतोष नेगी ने हाल में फेसबुक पर एक पोस्ट साझा की थी। इसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को नेपाली मूल का बताया है। इसके अलावा खुद पर फर्जी एससी-एसटी मुकदमे दर्ज कराने का आरोप लगाया था। पोस्ट में यह भी आरोप लगाया कि शिकायतकर्ता को बाद में अनुसूचित जाति आयोग का सदस्य बनाकर पुरस्कृत किया गया।

कोली ने आरोप लगाया कि पोस्ट में बिना साक्ष्यों के भ्रामक एवं विद्वेषपूर्ण तथ्य प्रस्तुत किए गए, जिससे जनभावनाएं भड़कने और कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने पोस्ट हटाने और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

सीओ सदर तपेश कुमार चंद ने बताया कि आशुतोष नेगी के खिलाफ इंटरनेट मीडिया पर अमर्यादित भाषा के प्रयोग, जाति-धर्म से जुड़ी टिप्पणी और बिना साक्ष्यों के भ्रामक प्रचार करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएसआई राजविक्रम सिंह को जांच सौंपी गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया : नेगी

आशुतोष नेगी ने कहा कि उनकी पोस्ट में किसी व्यक्ति का नाम नहीं लिया गया है। इसके बावजूद उनके खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज कराया गया है। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ है, उसी की तहरीर पर पहले भी उनके खिलाफ एससी-एसटी का मुकदमा दर्ज कराया था। नेगी ने कहा कि इन मुकदमों का जवाब वह अदालत में मजबूत पैरवी के माध्यम से देंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।