Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कोटद्वार में गुलदार का हमला, घास काट रही महिला गंभीर रूप से घायल

    Updated: Sat, 30 May 2026 11:41 AM (IST)

    कोटद्वार के सनेह क्षेत्र में घास काट रही एक महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। ...और पढ़ें

    कोटद्वार बेस चिकित्सालय में गुलदार के हमले में घायल महिला से जानकारी लेते कोतवाली प्रभारी प्रदीप नेगी।

    कोटद्वार बेस चिकित्सालय में गुलदार के हमले में घायल महिला से जानकारी लेते कोतवाली प्रभारी प्रदीप नेगी।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, कोटद्वार। कोटद्वार नगर निगम के अंतर्गत सनेह क्षेत्र में गुलदार के हमले में एक महिला घायल हो गई। उसे उपचार के लिए बेस चिकित्सालय में लाया गया है।

    कोटद्वार नगर निगम के अंतर्गत रीना देवी (40) पत्नी भूपेंद्र सिंह अधिकारी निवासी कोटड़ीढांग शनिवार सुबह करीब 9.30 बजे लैंसडौन वन प्रभाग की कोटद्वार रेंज क्षेत्रांतर्गत कोटड़ीढांग में गंगा वाटिका के समीप घास काट रहीं थी। इसी दौरान उस पर गुलदार ने हमला कर दिया।

    समीप ही घास काट रही अन्य महिलाओं ने शोर मचाया। साथ ही गुलदार की तरफ पत्थर फेंक गुलदार को भगाया। सूचना मिलने कर बाद 108 आकस्मिक चिकित्सा वाहन से रीना देवी को बेस चिकित्सालय में लाकर भर्ती किया गया। गुलदार के हमले में उनके हाथ ,पांव, पीठ पर घाव हैं।