विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

युवक ने संदिग्‍ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर की आत्‍महत्‍या

By Sunil NegiEdited By:
Updated: Wed, 20 Jun 2018 05:35 PM (IST)

कोटद्वार के भाबर क्षेत्र के ग्राम कलालघाटी में एक व्यक्ति ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

युवक ने संदिग्‍ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर की आत्‍महत्‍या
युवक ने संदिग्‍ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर की आत्‍महत्‍या

कोटद्वार, पौड़ी [जेएनएन]: भाबर क्षेत्र के ग्राम कलालघाटी में एक व्यक्ति ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शब को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर कलालघाटी चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक विवेक राठी ने बताया कि धामपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी विनोद कुमार (40 वर्ष) पुत्र छोटे कुमार कलालघाटी में किराये के कमरे में रहकर मिस्त्री का काम करता था। सोमवार रात करीब दस बजे वह एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपने घर पहुंचा और बिना किसी से बात किए सीधे कमरे में जाकर सो गया।

मंगलवार सुबह करीब छह बजे जब उसकी पत्नी सोकर उठी तो उसने देखा कि विनोद कुमार का शव रस्सी के सहारे पंखे से लटक रहा है। पत्नी व बच्चों के रोने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। 

यह भी पढ़ें: शिक्षक ने तनाव के चलते पंखे से लटककर दी जान

यह भी पढ़ें: ऋषिकेश क्षेत्र में एटा के युवक का शव पेड़ से लटका मिला

यह भी पढ़ें: प्यार में डूबे चचेरे भार्इ-बहन ने एक साथ फांसी लगाकर की आत्महत्या