विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ट्रक चालक ने साथी के साथ मिलकर युवक को गोदा, अस्पताल में भर्ती

By Edited By:
Updated: Sun, 27 Oct 2019 02:51 PM (IST)

डडवा देवी बाजार में ट्रक चालक ने अपने साथी के साथ मिलकर एक युवक को चाकू से गोद दिया। गंभीर रूप से घायल युवक का बेस अस्पताल श्रीनगर में उपचार चल रहा है।

ट्रक चालक ने साथी के साथ मिलकर युवक को गोदा, अस्पताल में भर्ती
ट्रक चालक ने साथी के साथ मिलकर युवक को गोदा, अस्पताल में भर्ती

पौड़ी, जेएनएन। गगवाड़स्यूं पट्टी के डडवा देवी बाजार में ट्रक चालक ने अपने साथी के साथ मिलकर एक युवक को चाकू से गोद दिया। गंभीर रूप से घायल युवक का बेस अस्पताल श्रीनगर में उपचार चल रहा है। वहीं पीड़ित युवक की मां ने आरोपितों के खिलाफ राजस्व पुलिस में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है। 

गगवाड़स्यूं पट्टी के नौडियाल गांव का रोहित कुमार (19 वर्ष) पुत्र हरीश लाल मजदूरी करता है। बीते शुक्रवार को वह काम की तलाश में उज्याड़ी गांव गया था। देर रात वह एक ट्रक में लिफ्ट मांगकर अपने घर (नौडियाल गांव) लौट रहा था। जहां डडवा देवी बाजार में उसकी ट्रक चालक और एक अन्य व्यक्ति के साथ किसी बात पर बहस हो गई।

बहस के दौरान दो लोगों में से एक ने उस पर चाकू से वार करना शुरू कर दिया। उसने खुद को बचाने का प्रयास करते हुए शोर मचा दिया। बावजूद इसके रोहित के पेट में चाकू लग गया। इतने में दोनों लोग फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल रवि किसी तरह घर पहुंचा और घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन रोहित को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पौड़ी लाए। जहां चिकित्सकों ने उसे बेस अस्पताल श्रीनगर रैफर कर दिया।

यह भी पढ़ें: माता-पिता से मारपीट के मामले में बेटे और बहू पर मुकदमा दर्ज Dehradun News

नायब तहसीलदार रामपाल सिंह ने बताया कि रोहित की मां की तहरीर पर ट्रक चालक रवि व एक अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों की धरपकड़ के लिए संभावित स्थानों पर दबिश भी दी गई है। जल्द आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: वाहन चालकों पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज