आदि कैलास और ओम पर्वत यात्रा ने रचा इतिहास, 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे
आदि कैलास और ओम पर्वत के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या पहली बार 50 हजार के पार पहुंच गई है, जो पिछले साल की कुल संख्या से कहीं अधिक है। ...और पढ़ें

अबतक आदि कैलास और ओम पर्वत 50521 लोग दर्शन कर चुके हैं।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़। पहली बार आदि कैलास और ओम पर्वत के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 50 हजार पार कर चुकी है। यात्रा का संचालन अभी जारी है। मौसम अनुकूल रहा तो इस बार यात्रियों की संख्या एक लाख के आसपास पहुंचने की संभावना है।
इस बार अब तक आदि कैलास और ओम पर्वत 50521 लोग दर्शन कर चुके हैं। बीते साल पूरे यात्रा सत्र में 36600 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे। इस वर्ष यात्रा आरंभ होने के 39वें दिन ही गत वर्ष से अधिक यात्री दर्शन कर चुके थे।
56 दिनों में पहुंचे 50521
इधर अब 56 दिनों में संख्या 50521 हो चुकी है। इस समय मौसम अनुकूल है। अभी तक की यात्रा में आदि कैलास मार्ग पर मार्ग संबंधी किसी तरह की बाधा नहीं आयी है। एक बार मलघाट के पास पहाड़ की तरफ से पत्थर गिरने से कुछ घंटे यात्री फंसे। अन्य दिनों निर्बाध यात्रा संचालित हो रही है। इस समय मौसम भी अनुकूल बना है।
बीते वर्षों तक जून माह के तीसरे सप्ताह से प्री मानसूनी वर्षा होने से मार्ग बाधित होने लगता था। इस बार सीमांत क्षेत्र में वर्षा का औसत का सामान्य है।
इधर अब प्रशासन कैलास मानसरोवर यात्रा की तैयारियों में जुट चुका है। 6 जून को पहला दल पिथौरागढ़ पहुंचने वाला है। आदि कैलास, ओम पर्वत यात्रा का मार्ग गुंजी तक एक ही है। दोनों यात्राओं के साथ चलने से उच्च हिमालयी व्यास घाटी में चहल पहल अधिक रहेगी।