Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Illegal Mining in Pithoragarh: रात में चल रहे अवैध खनन के धंधे पर प्रशासन का डंडा, एक टिप्पर सहित सात वाहन सीज

    By Jagran NewsEdited By: Swati Singh
    Updated: Sat, 26 Aug 2023 02:12 PM (IST)

    Illegal Mining in Pithoragarh पिथौरागढ़ में अवैध खनन के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। अब सुबह तड़के पांच बजे दोबारा हुई कार्रवाई में अवैध खनन सा ...और पढ़ें

    रात में चल रहे अवैध खनन के धंधे पर प्रशासन का डंडा, एक टिप्पर सहित सात वाहन सीज
    रात में चल रहे अवैध खनन के धंधे पर प्रशासन का डंडा, एक टिप्पर सहित सात वाहन सीज

    पिथौरागढ़, जागरण संवाददाता। Illegal Mining in Pithoragarh...उत्तराखंड में इन दिनों अवैध खनन के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पिथौरागढ़ में शनिवार को अवैध खनन पर कार्रवाई की गई। डीएम के कड़े तेवरों के बाद अवैध खनन को रोकने के लिए प्रशासनिक मशीनरी सक्रिय हो गई है। बीती रात्रि खनन और परिवहन विभाग ने घाट क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए खनन में लगी एक पोकलैंड मशीन और सात वाहन सीज कर दिये।

    सुबह तड़के पांच बजे दोबारा हुई कार्रवाई में अवैध खनन सामग्री ला रहे दो वाहनों को सीज किया गया। मानसून काल में खनन प्रतिबंधित होने के बावजूद नदियों का सीना चीरा जा रहा है। खनन कार्य दिन की जगह रात में कराया जा रहा है। जिलाधिकारी को लगातार इसकी शिकायतें मिल रही थी।

    बैठक में दिए गए निर्देश

    शुक्रवार को जिलाधिकारी रीना जोशी ने संबंधित विभागों की बैठक बुलाई और अधिकारियों को खनन पर सख्ती से रोक लगाए जाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद सक्रिय हुए खनन और परिवहन विभाग ने रात्रि 11 बजे घाट क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। राड़ीखूटी क्षेत्र में एक पोकलैंड मशीन और सात वाहन अवैध खनन स्थल पर पकड़े गये। वाहनों को सीज करने की कार्रवाई की गई।

    आज भी किया गया निरीक्षण

    टीम ने शनिवार की सुबह पांच बजे फिर पिथौरागढ़- घाट मोटर मार्ग में औचक निरीक्षण किया। दो वाहन खनन सामग्री लाते पकड़े गये। दोनों वाहनों को सीज कर दिया गया है। जिला खान अधिकारी राहुल नेगी ने कहा कि अवैध खनन से जिले के राजस्व को भारी नुकसान हो रहा है। अब अवैध खनन करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।

    खबरें और भी