भगवा रंग में रंगी चीन सीमा, उत्तराखंड के गुंजी में गूंजा जय श्री राम
चीन और नेपाल सीमा पर स्थित गुंजी में 10,500 फीट की ऊंचाई पर भाजपा का पहला प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है।है। ...और पढ़ें

पिथौरागढ़ के गुंजी में भगवा झंडे से पटा कार्यक्रम स्थल। जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़। चीन और नेपाल सीमा पर स्थित 10500 फीट की ऊंचाई पर स्थित गुंजी भगवा रंग में रंग चुकी हैं। यहां चारों ओर भगवा झंडे लहरा रहे हैं।
सैंकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पहली बार चीन सीमा पर आयोजित प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभाग करने पहुंचे हैं।
पहली बार उच्च हिमालय में हो रहे भाजपा के प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में ही नहीं गुंजी के ग्रामीणों में भी उत्साह है।
गुरुवार को गुंजी में मौसम सुहावना रहा लेकिन ठंडी हवा चलने से तापमान शून्य डिग्री के आसपास है। जोरदार ठंड के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश चरम पर है। कार्यक्रम स्थल मनीला मैदान भगवा झंडों से पटा है।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश, केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, पिथौरागढ़ महापौर कल्पना देवलाल, जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद आदि देर शाम गुंजी पहुंचे।
भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी ने बताया कि शुक्रवार सुबह पांच बजे गुंजी से सभी कार्यकर्ता आदि कैलास जाएंगे। जहां पूजा-अर्चना के बाद सामूहिक योगाभ्यास होगा।
गुंजी वापस लौटने के बाद सुबह साढ़े दस बजे से सत्र आरंभ होंगे। पहले दिन चार सत्र होंगे।
यह भी पढ़ें- चीन ने अमेरिका को दिखाई अपनी असली वैश्विक ताकत, बीजिंग शिखर बैठक में सत्ता संतुलन का नया समीकरण
यह भी पढ़ें- ड्रोन, AI और मिसाइलों की नई जंग... चीन के खिलाफ युद्ध में आखिर कितने दिन टिक पाएगा अमेरिका?