Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्यमंत्री धामी ने किया जौलजीबी मेले का उद्घाटन, बोले- भारत-नेपाल की पारंपरिक मित्रता का प्रतीक है यह मेला

    By Omprakash AwasthiEdited By: Sunil Negi
    Updated: Fri, 14 Nov 2025 03:10 PM (IST)

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलजीबी मेले का उद्घाटन करते हुए इसे भारत-नेपाल की मित्रता का प्रतीक बताया। उन्होंने पिथौरागढ़ में विकास कार्यों, जैसे ...और पढ़ें

    नेपाल सीमा पर काली और गोरी नदी के संगम पर आयोजित जौलजीबी मेले का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ने उद्घाटन किया।

    नेपाल सीमा पर काली और गोरी नदी के संगम पर आयोजित जौलजीबी मेले का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ने उद्घाटन किया।

    HighLights

    1. नेपाल सीमा पर काली और गोरी नदी के संगम पर जौलजीबी मेला आयोजित

    2. कहा, मैं जौलजीबी मेले को बचपन से ही जानता हूं, मेरी रग-रग में मेला बसा है

    जागरण संवाददाता, जौलजीबी: नेपाल सीमा पर काली और गोरी नदी के संगम पर शुक्रवार को आयोजित जौलजीबी मेले के उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जौलजीबी मेला मात्र आयोजन नहीं, यह भारत और नेपाल की पारंपरिक मित्रता का प्रतीक है।

    मेरी रग-रग में बसा है मेला

    इस मेले में भारत और नेपाल की आर्थिक एवं सामाजिक एकरूपता का प्रतिबिंब नजर आता है। मैं जौलजीबी मेले को बचपन से ही जानता हूं। मेरी रग-रग में मेला रचा और बसा हुआ है।

    विकास कार्यों के बारे में बताया

    मुख्यमंत्री धामी ने पिथौरागढ़ जिले में चल रहे विकास कार्यों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि नैनी सैनी एयरपोर्ट के विस्तारीकरण का कार्य चल रहा है। इसके लिए 450 करोड़ की धनराशि स्वीकृत है। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है।

    अस्पताल की सुविधाओं का विस्तार हो रहा

    जिला और महिला अस्पताल की सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। जिले के तीन सामाजिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की सुविधाएं बढ़ाई जारी है।

    सरकारी नौकरियों में युवाओं की हो रही भर्ती

    उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां के बारे में बताते हुए कहा कि आज प्रदेश में युवाओं को रोजगार के अवसर बढ़ चुके हैं और सरकारी नौकरियों में युवाओं की भर्ती हो रही है। प्रतिभा के बल पर युवा सरकारी नौकरी पा रहे हैं।

    खबरें और भी

    जौलजीबी मेले की दी शुभकामनाएं

    इस अवसर पर उन्होंने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर भी जनता को भरमाने का आरोप लगाया। उन्होंने सभी को जौलजीबी मेले की शुभकामनाएं दीं।

    यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की चंपावत को बड़ी सौगात, खुलेगा पैरामेडिकल कॉलेज

    यह भी पढ़ें- सीएम धामी ने किया  सहकारिता मेले का शुभारंभ, बोले- 'आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही महिलाएं'