विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आदि कैलास अल्ट्रा मैराथन 2.0 का समापन, सीएम धामी ने विजेताओं को दिए पुरस्कार... की बड़ी घोषणा

Published: Sun, 25 Oct 2026 09:20 AM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2026 01:26 PM (IST)

आदि कैलास अल्ट्रा मैराथन 2.0 का गुंजी, पिथौरागढ़ में समापन हो गया, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।

HighLights

  1. आदि कैलास अल्ट्रा मैराथन 2.0 का गुंजी में समापन हुआ

  2. मुख्यमंत्री धामी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया, 1300 धावक शामिल

  3. सीएम ने सीमांत के लोगों को 'फ्रंट लाइन सोल्जर' कहा

जागरण संवाददाता, गुंजी (पिथौरागढ़)। आदि कैलास की गोद में आयोजित हुई आदि कैलास अल्ट्रा मैराथन 2.0 शनिवार को संपन्न हो गई।

समापन समारोह में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार सुबह 8.45 बजे गुंजी हेलीपैड पर उतरे। 9.13 बजे वे गुंजी मैदान पहुंचे, जहां रं समुदाय ने उन्हें पारंपरिक रंघा पहनाकर और जीआई टैग प्राप्त दान कालीन भेंट कर स्वागत किया।

इस दौरान पूर्व प्रमुख धन सिंह धामी, महेंद्र बुदियाल, रुकुम बिष्ट, महेंद्र हांकी, रं कल्याण संस्था के अध्यक्ष अशोक नबियाल, संसद प्रतिनिधि सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

पर्यटन विभाग के अनुसार इस बार आदि कैलास अल्ट्रा मैराथन में धावकों की संख्या बढ़कर 1300 हो गई है, जिसमें 900 पुरुष और 400 महिलाएं शामिल हैं। यह संख्या पिछले साल से दोगुनी है। विभाग ने इसके लिए उत्तराखंड सरकार का आभार जताया। 

पिथौरागढ़ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पिथौरागढ़ पहुंचे। रामलीला मैदान में 284 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करने के बाद जनता को संबोधित कर रहे हैं।

Untitled-10 copy

70 किमी में दिगंबर सिंह चैंपियन

मैराथन में 70 किमी वर्ग में चमोली के दिगंबर सिंह ने दौड़ पूरी कर प्रथम स्थान हासिल किया। अल्मोड़ा के नरेंद्र दूसरे और बुलंदशहर के जितेश कुमार के साथ तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में मीनाक्षी नेगी विजेता रहीं, जबकि सुनीता सुब्बा और तेनजिन डोल्मा क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।

42 किमी ओपन वूमेन में अनिशा प्रथम और यूपी की साधना द्वितीय रहीं। पुरुष वर्ग में संजीत राय, प्रमोद जोशी और दिनेश चंद्रा विजेता रहे। इस बार पारदर्शिता के लिए पूरे रूट पर सेंसर और धावकों के जूतों में चिप लगाई गई थी, जिसके वेरिफिकेशन के बाद ही परिणाम घोषित किए गए।

सीमांत के लोग फ्रंट लाइन सोल्जर: सीएम

मुख्यमंत्री ने विजेताओं को पुरस्कृत करने के साथ ही आईटीबीपी कमांडेंट, बीआरओ कमांडेंट मणिक महाजन, एसएसबी कमांडेंट अतुल कुमार रॉय, कर्नल नवीन नपुंजी, डिप्टी कमांडेंट चंद्रशेखर, योगेश गर्ब्याल और पद्मश्री मोहन सिंह गुंज्याल को भी सम्मानित किया।

अपने संबोधन में सीएम ने कहा कि यह सामान्य मैराथन नहीं है। हाई एल्टीट्यूड में कम ऑक्सीजन के बीच दौड़ना इच्छाशक्ति और शारीरिक क्षमता की कड़ी परीक्षा है। उन्होंने कहा कि सीमांत गांवों में रहने वाले लोग हमारे फ्रंट लाइन सोल्जर हैं, जो कठिन परिस्थितियों में भी देश की सुरक्षा के लिए डटे रहते हैं।

कांग्रेस का अतीत काला और अपराध का

पिथौरागढ़ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धमाइल कहा कि कांग्रेस का अतीत काला और अपराध का है। उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिए कहे जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा अखिलेश यादव ने उत्तराखंड की अस्मिता पर प्रहार किया है। इस बयान पर अभी तक कांग्रेस द्वारा तरह की कोई प्रतिक्रिया नहीं दिया जाना चुप्पी साधना की संदेह पैदा कर रहा है। इस दौरान उन्होंने कुछ घोषनाए की। सभा में जुटी भारी भीड़ से भाजपाइयों के चेहरे खिले हैं।

यह भी पढ़ें- आदि कैलास अल्ट्रा मैराथनः चिप और सेंसर के डाटा वेरिफिकेशन के बाद ही घोषित हुए दौड़ के नतीजे

यह भी पढ़ें- आदि कैलास अल्ट्रा मैराथनः 72 किमी दौड़ में चमोली के दिगंबर सिंह बने चैंपियन, अल्मोड़ा व बुलंदशहर के धावक दूसरे-तीसरे पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।